Katrina Kaif  Vicky Kaushal

Katrina Kaif  Vicky Kaushal ने हाल ही में अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। बता दे कि इन्होने अपने…

Katrina Kaif Vicky Kaushal

बॉलीवुड के पावर कपल में से एक कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) नवंबर 2025 में एक बेटे के पेरेंट्स बने थे। वहीं आज इनका बेटा दो महीने का हो गया है। इस खास मौके पर इस कपल ने अपने लाडले की एक प्यारी सी झलक शेयर की है और इसके साथ ही इन्होने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया है।

Katrina Kaif Vicky Kaushal के बेटे का नाम

दरअसल हाल ही में विक्की-कैटरीना ने अपने बेटे के साथ पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अपने लाड़ले का नन्हा सा हाथ थामे नजर आ रहे है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए इन्होने नाम भी रिवील कर दिया है। दरअसल कैट और विक्की ने अपने बेटे को विहान कौशल (Vihaan Kaushal) नाम दिया है।

कैटरीना ने अपने बेटे का नाम रिवील करते हुए लिखा, “हमारे प्रकाश की किरण, विहान कौशल। प्रार्थनाएँ सुनी गई। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई। शब्दों से परे कृतज्ञता।”

Katrina Kaif  Vicky Kaushal: Vihaan नाम काम मतलब

बता दे कि विहान एक संस्कृत मूल का शब्द है। हिंदी में इसका मतलब सूर्योदय या नई शुरूवात होता है। यह नाम जीवन में आशा और पॉजिटिविटी को दर्शाता है।

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने जैसे ही अपन बेटे के नाम का खुलासा किया, तभी से उन्हें बधाईयाँ देने वालों का ताँता लग गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने इस पोस्ट पर कमेंट कर खूब प्यार बरसाया है। एक्टर ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘गॉड ब्लेस, वेलकम विहान, अमेजिंग न्यूज़, बधाई और प्यार।’ परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘लिटिल buddy’

इसके अलावा भूमि पेडनेकर, सिद्धांत चतुर्वेदी और अदिति राव हैदरी ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी ड्राप किए है। वहीं अनन्या पांडे, कृति सेनन, शनाया कपूर, कियारा अडवाणी, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर तृप्ति डिमरी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

यह भी देखें: Katrina Kaif और विक्की कौशल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, अक्षय कुमार ने दी ये खास सलाह 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday