Aditi Rao Hydari and Siddharth

Aditi Rao Hydari ने पति सिद्धार्थ के बर्थडे पर शेयर की क्यूट और अनदेखी तस्वीरें, कहा- ‘ये लड़का जो…’

Aditi Rao Hydari ने अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ के बर्थडे पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस ने…

मशहूर फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ (Siddharth) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें  शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं सिद्धार्थ की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते उन्हें विश किया है।

पति सिद्धार्थ के बर्थडे पर Aditi Rao Hydari

दरअसल हाल में अदिति राव हैदरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी पति की कंई क्यूट सी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में अदिति और सिद्धार्थ एक दूसरे को हग करते और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे है। वहीं कुछ तस्वीरों में बर्थडे बॉय को अपने पेट डॉग और कैट के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।

अदिति ने अपने ‘मैनिकोर्न’ के लिए लिखी ये बात

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Aditi Rao Hydari ने अपने पति के ले एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “उस लड़के को हैप्पी बर्थडे, जो सूरज को अपनी हथेली में थामे रहता है और फिर उसे मुझ पर चमकाता है। तुम्हे, तुम्हारे सपनों को और हम सबको और शक्ति मिले, मेरे प्यारे मैनिकोर्न।”

सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएँ

अदिति के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी कमेंट कर सिद्धार्थ को बर्थडे विश किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने  लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे सिद्दू।” सबा पटौदी ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे सीड।”इसके अलावा भी अभय वर्मा, अनन्या पांडे, गजराज राव, राजकुमार राव, अविनाश तिवारी, श्रीलीला और मलाइका अरोड़ा सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top