दिग्गज अभिनेता Anupam Kher ने अपने करियर के शुरूवाती दिनों को याद करते हुए बताया कि वे मुंबई आए थे तो उनके सिर पर बेहद कम बाल थे, लेकिन गंजे होने के बावजूद भी…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) आज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। परंतु अपने करियर की शुरूवात में इन्हे अपने बाल्ड लुक के कारण काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ी थी। दरअसल अनुपम ने हाल ही में बताया कि वे सिर पर बेहद ही कम बालों के साथ एक्टर बनने के सपना लेकर मुंबई आए थे। लेकिन उन दिनों गंजा होकर एक्टर बनने क चाह रखना काफी मुश्किल भरा था।
Anupam Kher ने शेयर की करियर के शुरूवाती दिनों की तस्वीर
Contents
दरअसल हाल ही में अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कंई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर इनके एक्टिंग करियर के शुरूवाती दिनों की है। इस तस्वीर में एक्टर आँखों पर चश्मा लगाए और सिर पर एक टोपी पहने नजर आ रहे है।

दूसरी तस्वीर में भी अनुपम एक हैट पहने नजर आ रहे है। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने लुक को लेकर थोड़े असहज से नजर आ रहे है। वहीं तीसरी तस्वीर अभी की है। इस तस्वीर में ये काफी कॉन्फिडेंट लग रहे है और इन्होने अपने गंजे सिर को किसी टोपी से नहीं छिपाया है।

अपने सिर को टोपी से छिपा लेता थे अनुपम
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Anupam Kher ने लिखा, “बाल्ड इज बॉल्ड एंड ब्यूटीफुल। एक समय था जब मैं आँखों में सपने और सिर पर कम बाल लिए मुंबई आया था। उन दिनों गंजा होकर एक्टर बनने की छह रहना कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं था, तो मैं कभी कभी अपने सिर को टोपी से छिपा लेता था, स्टाइल से ज्यादा झिझक के कारण।”
बाल्ड इस ब्यूटीफुल…
एक्टर ने आगे लिखा, “कुछ सालों बाद मुझे एक बहुत महत्वपूर्ण बात समझ में आई की कॉन्फिडेंस ही सबसे बेहतरीन हेयरस्टाइल है। तो अब मुझे बहुत खुशी है कि मैंने उस टोपी से छुटकारा पा लिया, न केवल अपने सिर से बल्कि अपने मन से भी। आजकल गंजा होना बोल्ड है, गंजा होना खूबसूरत है और गंजा होना फैशनेबल है।”
“और अब लोग उसी लुक को कॉपी करने की कोशिश कर रहे है, जिसे मैं कभी छिपाने की कोशिश करता था। लाइफ का अपना एक अलग ही सेंस ऑफ ह्यूमर होता है। जय हो।”
Anupam Kher ने इस फिल्म से किया था डेब्यू
बताते चले कि अनुपम खेर ने 1984 में महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से डेब्यू किया था। इसके बाद इन्होने ‘सौदागर’, ‘हम आपके दिल में रहते है’, ‘वीर-जारा’, ‘चांदनी’, ‘सूर्यवंशम’, ‘हम आपके है कौन’ और ‘विवाह’ सहित कंई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं अब अनुपम ‘खोसला का घोंसला’ सहित कंई फिल्मों में नजर आएँगे।
यह भी देखें:





