Deepika Padukone

Deepika Padukone ने अपना 40वां जन्मदिन कुछ चुनिंदा फैंस के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने फैंस के लिए खुद…

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का आज 40वां जन्मदिन (Deepika Padukone) है। एक्ट्रेस के इस खास मौके पर उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं दीपिका ने अब की बार अपना जन्मदिन काफी अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। दरअसल उन्होंने कुछ दिनों पहले एक स्पेशल फैन मीट रखा था, जिसमें देशभर से करीब 50 चुनिंदा लोग शामिल हुए। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

Deepika Padukone का बर्थडे

दरअसल दीपिका के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका ढेर सारे फैंस की मौजूदगी में एक बड़ा सा चॉकलेट केक कट करती है। वहीं फैंस उनके लिए ‘ओम शांति ओम’ फिल्म का ‘आँखों में तेरी अजब से अदाएँ’ सॉन्ग गाते नजर आए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका (Deepika Padukone) ने इस इवेंट में आए 50 फैंस की आने-जाने की फ्लाइट टिकट क खर्चा खुद उठाया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हर एक फैन को एक गिफ्ट हैंपर भी दिया, जिसकी कीमत करीब 15,000 बताई जा रही है।

वायरल हुई तस्वीरें

एक फैन ने सोशल मीडिया पर भी इस इवेंट की कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे दीपिका ने अपने हर एक फैन से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें क्लीक कराई। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सभी लोगों के लिए टेस्टी खाने का भी अरेंजमेंट किया था।

यह भी देखें: दीपिका पादुकोण जल्द बनेंगी Deol Family की रिश्तेदार, जानिए आखिर कैसे जुड़ रहा ये नया रिश्ता 

यह भी देखें: Border 2 Teaser: ‘सामने एक हिंदुस्तानी फौजी… ‘, विजय दिवस पर रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार टीजर 

यह भी देखें: कृति सेनन ने पूरा किया ‘Cocktail 2’ का इटली शेड्यूल, सामने आई सेट से खूबसूरत तस्वीरें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday