Prashant Tamang Death

Prashant Tamang: इंडियन आइडल 3 के विनर और फिल्म अभिनेता प्रशांत तमंग का निधन हो गया है। वे केवल 43 साल के थे और…

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्टर- सिंगर प्रशांत तमंग (Prashant Tamang) का निधन हो गया है। उन्होंने बेहद ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दे कि प्रशांत महज 43 साल के थे और आज कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया है।

Prashant Tamang का 43 की उम्र में निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत तमंग को रात को स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल ले जाय गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्टर की फैमिली की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

2007 में Prashant Tamang ने जीता था इंडियन आइडल

बता दे कि प्रशांत तमंग का जन्म 4 जनवरी 1983 को दार्जलिंग में हुआ था। बेहद ही कम उम्र में इनके सिर से पिता का साया उठ गया। इसके बाद इन्होने कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में काम किया। वहीं पुलिस में अपनी सेवा के दौरान इन्होने संगीत के प्रति अपने जूनून को पहचाना और इसके बाद साल 2007 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विजेता भी बने।

Prashant Tamang की फिल्में

इंडियन आइडल जीतने के बाद Prashant Tamang ने अपने एल्बम धन्यवाद रिलीज किया। सिंगिंग के अलावा इन्होने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया। तमंग ने साल 2010 में नेपाली फिल्म ‘गोरखा पलटन’ से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद इन्होने ‘Angalo Yo Maya Ko’, ‘Kina Maya Ma’, ‘Nishani’ और ‘Pardeshi’ सहित कंई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा ये मशहूर वेब शो ‘पाताल लोक 2’ में भी काम कर चुके है। वहीं ये सलमान खान की अपकमिंग मूवी ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी नजर आएँगे।

प्रशांत तमंग के असामयिक निधन से उनकी फैमिली और फैंस को बड़ा झटका लगा है।

यह भी देखें: Abhishek Bachchan: 27 साल का साथ… इस खास सख्श के निधन पर भावुक हुए अभिषेक बच्चन 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday