Guru Nanak Jayanti

Guru Nanak Jayanti: गुरु पूरब के शुभ अवसर पर कंई बॉलीवुड सेलेब्स गुरद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। करीना कपूर, निम्रत कौर और हंसिका मोटवानी सहित…

हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। यह पर्व सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। सिख समुदाय के लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। वहीं आज इस शुभ अवसर (Guru Nanak Jayanti) पर कंई फिल्मी सितारे भी गुरुद्वारा मत्था टेकने पहुंचे।

Guru Nanak Jayanti 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर एक पंजाबी फैमिली से आती है। वे हर साल गुरु नानक जयंती पर गुरद्वारा जाती है और सेवा करती है। वहीं इस बार भी एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल आज सुबह निम्रत गुरुद्वारा पहुंची, वहीं मत्था टेकने के बाद वे बाहर खड़े लोगों को प्रसाद वितरित करते नजर आई।

हंसिका मोटवानी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था

बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी गुरुद्वारे पहुँची। इस दौरान वे येलो कलर का अनारकली सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही थी।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

अभिनेत्री नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद बेदी व बेटे के साथ मत्था टेकने पहुंची। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए।

इसके अलावा भी करीना कपूर, यशवर्धन आहूजा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी सहित सेलेब्स गुद्वारे मत्था टेकने पहुंचे।

अक्षय कुमार ने दी गुरुपुरब की बधाईयां

वहीं इसके अलावा कंई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए भी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएँ दी है। अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “गुरु नानक जी दे प्रकाश पूरब दिया लख-लख वधाईयाँ। यह दिन हमें याद दिलाए की हम चारों तरफ प्यार और अच्छाई फैलाएँ।”

Guru Nanak Jayanti

सनी देओल ने शेयर किया ये पोस्ट

सनी देओल ने लिखा, “वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह। आप सब नू गुरुपुरब दियां लख-लख वधाईयाँ होवे। वाहेगुरु जी सब पर मेहर करे। हैप्पी गुरु नानक जयंती।”

guru nanak jayanti

वहीं इसके अलावा बॉबी देओल और विक्की कौशल सहित कंई सेलेब्स ने फैंस को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएँ दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday