Khushi Kapoor Birthday: खुशी कपूर ने आधी रात को दोस्तों के साथ मनाया 25वां जन्मदिन 

Khushi Kapoor Birthday

Khushi Kapoor Birthday: खुशी कपूर 25 साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने आधी रात को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, […]

Khushi Kapoor Birthday: खुशी कपूर 25 साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने आधी रात को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें…

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस खुशी कपूर आज अपना 25वां जन्मदिन (Khushi Kapoor Birthday) मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे आधी रात को अपने दोस्तों और पेट्स के साथ सेलिब्रेट किया।

Khushi Kapoor Birthday Special

दरअसल कुछ समय पहले ही खुशी कपूर ने अपने 25वें बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान बर्थडे गर्ल को पिंक कलर का नाइट सूट पहने देखा जा सकता है। वहीं उनके पीछे ढेर सारे बैलून्स और हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ नजर आ रहा है। वहीं इस दौरान उन्हें अपने दोस्तों और पेट डॉग्स के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, एक फोटो में ढेर सारे केक नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खुशी ने लिखा, “25, आभारी,खुश और आशावान  महसूस कर रही हूँ।”

सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार

खुशी कपूर के इस पोस्ट पर ढेरों फैंस ने कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश किया है। वहीं शनाया कपूर और सुहाना खान सहित कंई सेलेब्स ने भी प्यार बरसाया है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें खुशी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्होने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चिज’ से डेब्यू किया था। वहीं इसके बाद ये दो फिल्में ‘लवयापा’ और ‘नादानियाँ’ में नजर आई। लवयापा में खुशी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद नजर आए थे। वहीं नादानियाँ में इनके साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान को देखा गया था। वहीं फिलहाल इनकी अपकमिंग मूवी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी देखें: Sridevi की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पति बोनी कपूर ने शेयर किया पुराना किस्सा, खुशी कपूर ने भी यूं किया माँ को याद 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top