Arjun Tendulkar Wedding photos

Arjun Tendulkar Wedding: ऐश्वर्या-अभिषेक से लेकर शाहरुख-गौरी तक, सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में शामिल हुए ये सितारे 

Arjun Tendulkar Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में बॉलीवुड से भी कंई सितारे शामिल हुए। ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान सहित…

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar Wedding) ने आज शादी रचा ली है। दरअसल इन्होने आज एंटरप्रेन्योर सानिया चंदोक संग सात फेरे लिए। अर्जुन और सानिया की शादी में खेल जगत से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक के कंई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। तो चलिए आपको दिखाते है कि बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारे इस शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

Arjun Tendulkar Wedding में शामिल हुए ऐश्वर्या-अभिषेक

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन साथ सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में पहुंची थी। इस दौरान ऐश ने अपने पति का हाथ थामे एंट्री ली। लुक की बात करें तो वे इस दौरान हल्के नीले रंग का अनारकली सूट पहने काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं इस दौरान अभिनेत्री ने मीडिया को पोज भी दिए।

Arjun Tendulkar Wedding: ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा जया बच्चन और अमिताभ बच्चन भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आमिर खान और फरहान अख्तर भी हुए शामिल

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर भी इस शादी में पहुंचे थे। लुक की बात करें तो उन्होंने इस दौरान लाइट पिंक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था। वहीं नेहरू जैकेट के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। हिंदी सिनेमा में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान भी न्यूलीवेड्स अर्जुन और सानिया को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

Arjun Tendulkar Wedding Guest

शाहरुख खान भी फैमिली संग Arjun Tendulkar Wedding में हुए शामिल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की की में शामिल हुए। इस दौरान किंग खान ने अपनी फैमिली के साथ मीडिया को पोज भी दिए।

सानिया चंदोक कौन है ?

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर ने आज मुंबई के एक होटल में उद्यमी सानिया चंदोक संग सात फेरे लिए। अर्जुन और सानिया बचपन के दोस्त है और सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने शादी का फैंसला किया है।

बताते चलें की सानिया चंदोक मुंबई के एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती है और ये उद्योगपति रवि घई की पोती है। इन्होने लंदन स्कूल ऑफ़ इक्नोमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वहीं सानिया खुद भी एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर है। इन्होने मुंबई में एक पेट केयर सेंटर Mr. Paws Pet Spa & Store की स्थापना की है।

यह भी देखें: Sachin Tendulkar Son: सचिन तेंदुलकर के बेटे ने रचाई शादी, सामने आई अर्जुन-सानिया की वेडिंग से खूबसूरत तस्वीरें 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top