Bollywood

Shahid Kapoor Daughter: 9 साल की हुई शाहिद कपूर की बेटी मीशा, मीरा कपूर ने शेयर किया क्यूट पोस्ट 

शीर्षक: Shahid Kapoor Daughter: 9 साल की हुईं शाहिद कपूर की बेटी मीशा, मीरा कपूर ने शेयर किया क्यूट पोस्ट

Shahid Kapoor Daughter: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मीशा कपूर आज 9 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर मीरा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सेलिब्रेशन की एक झलक भी दिखाई।

मीरा कपूर ने इंस्टाग्राम पर मीशा की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मीशा जींस और टी-शर्ट में नजर आ रही हैं और बेहद प्यारी लग रही हैं।

पोस्ट के साथ मीरा ने लिखा, “हमारी सनशाइन स्वीटहार्ट को 9वां जन्मदिन मुबारक हो। मेरी बेबी गर्ल अब बड़ी हो गई है। फ्लाई माई डार्लिंग।”

सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार
मीरा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्यार बरसाया। नेहा धूपिया ने कमेंट किया, “खुशियाँ हमेशा।” वहीं अनन्या पांडे ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मिश्की।” इसके अलावा भी कई फैंस और सेलेब्स ने मीशा को बर्थडे विश किया।

2015 में शाहिद-मीरा की हुई थी शादी
शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा कपूर से अरेंज मैरिज की थी। इसके बाद 2016 में दोनों बेटी मीशा के माता-पिता बने। वहीं साल 2018 में कपल ने अपने बेटे जैन का स्वागत किया।

फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़ी ऐसी ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे हिंदी समाचार सेक्शन के साथ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram