TV and Shows

Rubina Dilaik Grandmother : 85 साल की दादी ने रुबीना के लिए हाथों से बुनी ड्रेस, एक्ट्रेस ने जताया आभार 

Rubina Dilaik Grandmother : रुबीना दिलैक की 85 वर्षीय दादी ने उनके लिए खुद अपने हाथों से एक सुंदर सी ड्रेस बनाई। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस को पहनकर…

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेटस व अपनी खूबूसरत फैमिली फोटोज शेयर करती रहती है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने एक कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी दादी की (Rubina Dilaik Grandmother) तरफ से मिले एक अनमोल तोहफे की झलक दिखाई है।

Rubina Dilaik Grandmother

दरअसल हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी दादी और उनकी बहन के साथ नजर आ रही है। वहीं इन फोटोज में एक्ट्रेस को हाथ से बुनी हुई एक रेड एंड ब्लैक कलर की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। ये ड्रेस रुबीना की दादी की बहन ने खुद अपने हाथों से बुनी है।

अपनी छोटी दादी की तरफ से मिले इस अनमोल तोहफे की खुशी एक्ट्रेस की चेहरे पर साफ झलक रही है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी दादी की छोटी बहन के लिए एक प्यारा सा नॉट भी लिखा है।

85 साल की उम्र में Rubina Dilaik Grandmother ने खुद बुनी ड्रेस

रुबीना ने लिखा, “85 साल की उम्र और इतनी नज़ाकत से बुनना। मेरी दादी की छोटी बहन,  छोटी दादी ने मेरे लिए ये ड्रेस खुद अपने हाथों से बुनी है… और वो भी सिर्फ एक नहीं। ये हर साल हम सब के लिए कुछ न कुछ बुनती रहती है। ये उनका पैशन है, उनकी खुशी है और सच बताऊं, तो मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा भी।”

“जब दुनिया स्लो हो जाती है, तब भी उनके हाथ रुकते नहीं… सिर्फ प्यार और डेडिकेशन से चलती रहती है। आज जो भी पहना है ये सिर्फ एक ड्रेस नहीं है, ये उनकी मेहनत, उनका प्यार और उनकी कहानी है। अगर ये पैशन नहीं है तो फिर क्या है।”

rubina dilaik with her grandma

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो रुबीना दिलैक पिछली बार अपने पति व एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आई थी। वहीं इन दिनों रुबीना अपने पॉडकास्ट शो ‘किसी ने बताया नहीं होगा‘ में व्यस्त चल रही है।

यह भी देखें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram