Bollywood

MS Dhoni Daughter: धोनी की बेटी जीवा ने रिवील किया अपना ड्रीम प्रोफेशन, क्रिकेटर नहीं बल्कि ये बनना चाहती है जीवा धोनी 

MS Dhoni Daughter: महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी ने हाल ही में अपने ड्रीम प्रोफेशन के बारे में खुलासा किया है। जीवा ने बताया की वे क्रिकेटर नहीं बल्कि…

MS Dhoni Daughter की ड्रीम जॉब

MS Dhoni Daughter Dream Job: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह की बेटी जीवा सिंह धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वहीं छठ पूजा के अवसर पर साक्षी अपनी बेटी के साथ हरिद्वार पहुंची। यहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर गंगा स्नान किया और गंगा मैया का आशीर्वाद लिया। बता दे कि वे अपने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ हरिद्वार पहुंची थी।

MS Dhoni Daughter Ziva’s Dream Job

साक्षी और जीवा की हरिद्वार यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं अपनी इस ट्रिप के दौरान धोनी के बेटी ने अपनी ड्रीम जॉब के बारे में भी खुलासा कर दिया है। दरअसल क्रिकेटर की बेटी होने के चलते लोग अक्सर कयास लगाते है कि जीवा भी बड़े होकर अपने पिता की तरह क्रिकेटर ही बनेंगी। हालाँकि ऐसा कुछ भी नहीं है, दरअसल धोनी की बेटी कुछ और ही करना चाहती है।

Naturalist बनना चाहती है जीवा धोनी

हरिद्वार यात्रा के दौरान गंगा सभा के सेक्रेटरी तन्मय वशिष्ठ ने साक्षी और उनकी बेटी से बातचीत की। सामने आए वीडियो में वे धोनी की बेटी से पूछते है कि वे बड़ी होकर क्या बनना चाहती है। इसके जवाब में जीवा कहती है कि वे Naturalist (प्रकृतिवादी) बनना चाहती है। जीवा का ये जवाब सुनकर तन्मय थोड़ा सरप्राइज होते है और वे कहते है कि- ‘एक 10 साल की लड़की की तरफ से ये जवाब काफी यूनिक है, शानदार।” वहीं इसके बाद साक्षी भी मुस्कराते हुए कहती है कि- ‘मैं उम्मीद करती हूँ कि ये (नेचुरलिस्ट) बन जाए।”

जीवा धोनी की उम्र

जानकारी के लिए बता दे कि जीवा अपने पेरेंट्स महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह धोनी की इकलौती संतान है। इनका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। जीवा की उम्र इस समय केवल 10 साल है और वे स्कूल में पढ़ाई करती है।

यह भी देखें: Sachin Tendulkar Son: सचिन तेंदुलकर के बेटे ने रचाई शादी, सामने आई अर्जुन-सानिया की वेडिंग से खूबसूरत तस्वीरें 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram