काजोल-अजय ने बेटे युग देवगन के 15वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर किया खूबसूरत पोस्ट
Kajol Ajay Son: अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन आज अपना 15वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उन्होंने…
Kajol Ajay के बेटे युग का बर्थडे
Contents
बॉलीवुड के टैलेंटेड कपल्स में से एक अजय देवगन और काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े उपडेटस फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इसी बीच हाल ही में इस कपल ने अपने बेटे युग देवगन (Kajol Ajay Son) को बर्थडे विश करते हुए प्यारे से पोस्ट शेयर किए है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
काजोल ने लुटाया बेटे पर प्यार
दरअसल काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपने बेटे युग और पति अजय के साथ नजर आ रही है। इस प्यार से वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने लाडले के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
काजोल ने लिखा, “युग देवगन आज 15 साल के हो गए है। उम्मीद करती हूँ कि मेरा कूल बॉय हमेशा यूँ ही दयालु और अद्भुत बना रहे।”
अजय देवगन ने बेटे को बताया अपना सबसे बड़ा क्रिटिक
वहीं अजय देवगन ने भी अपन बेटे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इस फोटो में दोनों बाप-बेटा वाइट टी-शर्ट्स पहने ट्विनिंग करते नजर आ रहे है। वहीं इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए दृश्यम अभिनेता ने लिखा, “मेरा सबसे स्ट्रांग क्रिटिक और मेरा सबसे सॉफ्ट कॉर्नर। हैप्पी बर्थडे माई बॉय…मैं आपसे बेहद प्यार करता हूँ।”
2010 में हुआ था Kajol Ajay के बेटे का जन्म
बता दे कि अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 में शादी रचाई थी। वहीं इसके बाद साल 2003 में ये कपल एक बेटी नीसा देवगन के पेरेंट्स बने। साल 2010 में इन्होंने अपने बेटे युग देवगन का स्वागत किया।
यह भी जरूर देखें:

