Ek Din Trailer : आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही ‘एक दिन’ फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म में इनके साथ साई पल्लवी लीड रोल में है।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बाद अब उनके बेटे जुनैद खान भी फिल्मों के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। दरअसल जुनैद जल्द ही आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में इनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अब इस फिल्म का ट्रेलर (Ek Din Trailer) भी जारी कर दिया गया है।
साई पल्लवी-जुनैद खान की फिल्म Ek Din Trailer हुआ रिलीज
Contents
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ‘एक दिन’ मूवी का ट्रेलर रिलीज किया है। बता दे कि ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जिसमें जुनैद ने रोहन और पल्लवी ने मीरा का किरदार निभाया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रोहन को मीरा से प्यार है, हालाँकि मीरा की लाइफ में एक अन्य सख्श है। इसके बाद रोहन फार्च्यूनेट बेल बजाकर भगवान से विश मांगता है कि मीरा उनकी हो जाए, भले ही एक दिन के लिए ही क्यों नहीं।”
Ek Din Trailer में आगे रोहन और मीरा के बीच रोमांटिक सीन्स दिखाए गए है। हालाँकि तभी दोनों के बीच कुछ ऐसा होता है कि मीरा उनसे नाराज होकर चली जाती है। अब रोहन और मीरा फिर से मिल पाते है या नहीं ये तो मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा।
साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म
Ek Din Trailer- बता दे कि साई पल्लवी के लिए ये फिल्म बेहद खास है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए वे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। वहीं जुनैद खान की भी ये दूसरी फिल्म है, जो थिएटर में रिलीज हो रही है।
कब रिलीज होगी ‘एक दिन’ फिल्म
जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किय है। वहीं स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने इसे लिखा है। इस फिल्म में म्यूजिक राम संपथ का है, जबकि लिरिक्स इरशाद कामिल के है। वहीं आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Arijit Singh के घर जियागंज पहुंचे आमिर खान, फर्श पर बैठकर खाया खाना, स्कूटी पर की सवारी





