Arijit Singh के घर पर आमिर खान

Arijit Singh के घर जियागंज पहुंचे आमिर खान, फर्श पर बैठकर खाया खाना, स्कूटी पर की सवारी  

Arijit Singh के प्लैबैक सिंगिंग से संन्यास लेते आमिर खान उन घर पहुंछे। इस दौरान एक्टर ने उनकी फैमिली से मुलाकात की और साथ में बैठकर खाना भी खाया।

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने कुछ दिनों पहले एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था, जिससे उनके फैंस और शुभचिंतकों को बड़ा झटका लगा था। दरअसल उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उनके इस फैंसले से उनके करोड़ों प्रसंशकों का दिल टूट गया था। वहीं अरिजीत के संन्यास लेते ही बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) उनसे मिलने उनके होमटाउन जियागंज (पश्चिम बंगाल) पहुंचे थे। इस दौरान के उनके कंई वीडियो सोशल मीडीया पर काफी वायरल हुए थे।

Arijit Singh ने रिटायरमेंट के बाद आमिर खान के बेटे की मूवी के लिए गाया गाना

वहीं अब आमिर खान प्रोडक्शन ने उनकी और अरिजीत की इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। दरअसल आमिर अपने बेटे जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ के टाइटल ट्रैक को रिकॉर्ड करने वहाँ पहुंचे थे।

Arijit Singh

वीडियो की शुरूवात में आमिर अरिजीत से उनके संन्यास के बारे में बातचीत करते नजर आ रहे है। वे सिंगर से कहते है- “क्या तुम कुछ समय के लिए कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हो यानि क्या तुम ब्रेक लेना चाहते हो और यानि तुम अब हिंदी फिल्मों के लिए गाना नहीं गाओगे ? ऐसा मत कर यार। हम लोगों का क्या होगा भाई ?” आमिर के इस सवाल पर अरिजीत मुस्कुराते हुए नजर आए।

अपनी टीम के साथ अरिजीत के घर पहुंचे थे आमिर

वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर अपनी टीम के साथ अरिजीत के घर पहुँचते है। इस दौरान Arijit Singh पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते है। वहीं इसके बाद वे राम संपथ (म्यूजिक डायरेक्टर), सुनील पांडे (डायरेक्टर- एक दिन) और टीम के अन्य लोगों से भी मुलाकात करते है।

arijit singh and aamir khan

आमिर ने अरिजीत की घर खाया खाना

तभी अरिजीत अपने घर में बने स्टूडियो में आमिर खान के बेटे की फिल्म के लिए ‘एक दिन’ सॉन्ग रिकॉर्ड करते है। इसके बाद वे एक्टर को अपनी स्कूटी की सवारी भी कराते और उन्हें अपने होमटाउन की सैर कराते है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर ने अरिजीत के घर फर्श पर बैठकर खाना भी खाया और साथ ही उनकी वाइफ व बच्चों से भी मुलाकात की।

aamir khan met arijit family

Arijit Singh सिंह का ये वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे बेहद साधारण और जमीन से जुड़े व्यक्ति है। जानकारी के लिए बता दे कि इस वीडियो के रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में इसपर मिलियन में व्यूज आ चुके है। वहीं कमेंट सेक्शन में भी फैंस अरिजीत की तारीफ करते नहीं थक रहे है।

यहां देखिए अरिजीत सिंह और आमिर खान की मुलाकात का वीडियो

यह भी देखें: Sanam Teri Kasam 2 का हुआ ऑफिशियल ऐलान, 10 साल बाद बाद फिर दिखेगी इंद्र की सरु के लिए दीवानगी 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top