TV and Shows

Varun Jain : टीवी की ‘गोपी बहू’ ने रचाई शादी, जानिए कौन है Gia Manek के दूल्हे वरुण जैन  

Gia Manek Wedding: सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जिया मानेक ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने Varun Jain संग ब्याह रचाया है।

सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में Gopi Bahu का किरदार निभा कर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जिया मानेक (Gia Manek) ने 39 वर्ष की उम्र में शादी कर ली है। दरअसल जिया ने अपने दोस्त और टीवी एक्टर वरुण जैन (Varun Jain) संग ब्याह रचाया है। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

Gia Manek ने Varun Jain संग रचाई शादी

दरअसल कुछ समय पहले ही जिया मानेक और वरुण जैन ने अपनी शादी को दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाय जा सकता है कि कपल ने काफी सादगी से शादी की है। सामने आई फोटोज में दोनों को पारंपरिक परिधान मे देखा जा सकता है। जिया ने अपनी शादी के लिए एक गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं सोने की ज्वैलरी और बालों में गजरे के साथ उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। वहीं वरुण इस दौरान येलो कलर का कुर्ता पहने नजर आए।

सामने आई तस्वीरों में नवविवाहित जोड़े को साथ में हँसते-मुस्कुराते पोज देते देखा जा सकता है। इस दौरान वरुण जिया को पीछे से हग करते नजर आ रहे है।

शुभकामनाओं के लिए किया धन्यवाद

वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए Gia Manek  ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। जिया ने लिखा, “ईश्वर और गुरु की कृपा से, अपार प्रेम के साथ हम इस शाश्वत बंधन में कदम रख चुके है- हाथों में हाथ डाले और दिल से दिल मिलाकर। हम दोनों दोस्त थे और आज हम पति-पत्नी है। हम अपने प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ के लिए बहुत आभारी है, जिन्होंने इस दिन को इतना खास बना दिया। मिस्टर एंड मिसेज के रूप में हँसी, एडवेंचर, यादों और साथ में जीवन के लिए शुभकामनाएँ। जिया और वरुण।”

साथ निभाना साथिया से जिया को मिली थी पहचान

बता दे कि जिया मानेक (Gopi Bahu) ने वैसे तो मनमोहिनी, जिनी और जुजु व तेरा मेरा साथ रहे सहित कंई टीवी सीरियल्स में काम किया है। हालाँकि उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ से मिली। इस शो में इन्होने गोपी का किरदार निभाया था। हालाँकि साल 2012 में जिया ने इस शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस शो में ‘गोपी’ की भूमिका निभाई थी।

इन सीरियल्स में काम कर चुके वरुण जैन

वहीं जिया मानेक के पति यानि Varun Jain ने भी ‘गुम है किसी के प्यार में’ और ‘पहरेदार पिया की’ सहित कंई टीवी शो में काम किया है। वहीं वरुण को असली पहचान स्टार प्लस के सीरियल ‘दीया और बाती हम’ से मिली थी। इस शो में वरुण ने मोहित अरुण राठी का किरदार निभाया था।

यह भी देखें: Gia Manek ने शेयर की अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram