Bollywood

Makar Sankranti 2026: किसी ने खाया तिल-गुड़ तो किसी ने उड़ाई पतंग, सेलेब्रिटीज ने यूं मनाई मकर सक्रांति 

Makar Sankranti 2026: मकर सक्रांति, पोंगल और उत्तरायण के शुभ अवसर पर सेलेब्रटीज खूब सेलिब्रेट कर रहे है। कोई पतंग उड़ा रहा है तो कोई तिल-गुड़…

लोहड़ी,मकर सक्रांति, पोंगल और उत्तरायण… त्यौहार (Makar Sankranti 2026) चाहे कोई भी हो लेकिन आज पुरे देश में इन फेस्टिवल की धूम मची है। लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ धूमधाम से ये त्यौहार मना रहे है। वहीं एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े सितारों भी अपने-अपने अंदाज में ये पर्व सेलिब्रेट कर रहे है। कोई पतंग उड़ा रहा है, कोई पूजा कर रहा है तो कोई तिल-गुड़ बाँट रहा है। तो चलिए आपको दिखाते है कि आपके पसंदीदा सितारे कैसे ये त्यौहार मना रहे है।

डेजी शाह का Makar Sankranti 2026 सेलिब्रेशन

अभिनेत्री डेजी शाह ने कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है। इन तस्वीरों में डेजी रेड कलर की साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उनके हाथ में नजर आ रही है, जिसमें तिल,गुड़ और गज्जक सहित कंई चीजें देखी जा सकती है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए डेजी ने लिखा, “लोहड़ी, पोंगल उत्तरायण। परम्पराएँ अनेक, भावना एक। आप सभी को शुभकामनाएँ।”

अक्षय कुमार ने दी शुभकामनाएँ

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को Makar Sankranti 2026 विश किया है। उन्होंने लिखा, “फसल की खुशहाली हो या पतंग की उड़ान। इस पोंगल और मकर सक्रांति के शुभ दिन की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ।”

Makar Sankranti 2026

भाग्यश्री ने बनाए तिल गुड़ के लड्डू

अभिनेत्री भाग्यश्री ने त्यौहार के शुभ अवसर पर अपने घर पर तिल-गुड़ के लड्डू बनाए। वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को इस त्यौहार का महत्व भी बताया।

गोविंदा की पत्नी ने बांटे गिफ्ट

वहीं दान-पुण्य के इस त्यौहार पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी जरूरतमंदों की मदद करते नजर आई। सामने आए वीडियो में सुनीता को जरूरतमंदों लोगों के बीच गिफ्ट वितरित करते हुए देखा जा सकता है।

इन सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएँ

Makar Sankranti 2026

यह भी देखें: Talwiinder Face Revealed: कौन है पंजाबी सिंगर तलविंदर, जिसके दिशा पटानी संग डेटिंग के हो रहे चर्चे 

One thought on “Makar Sankranti 2026: किसी ने खाया तिल-गुड़ तो किसी ने उड़ाई पतंग, सेलेब्रिटीज ने यूं मनाई मकर सक्रांति 

  • phbetviplogin? Alright, I gave it a whirl. Login was smooth. Site’s pretty clean. I’m not gonna lie. I could see myself using this again. Try phbetviplogin and tell me what you think!

    Reply

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram