Bollywood

Aishwarya-Abhishek Wedding Anniversary: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के झगड़े में कौन बोलता है पहले सॉरी, कपल की 19वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पढ़े अनसुना किस्सा 

Aishwarya-Abhishek Wedding Anniversary : ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को आज 19 साल पुरे हो गए है। बता दे कि ऐश्वर्या ने एक बार खुद बताया था कि जब इन दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है, तो कौन सबसे पहले माफी माँगता है।

Aishwarya-Abhishek Wedding Anniversary Special

बॉलीवुड के बहुचर्चित कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। वहीं आज इस कपल के लिए बेहद ही खास दिन है। दरअसल आज इनकी शादी की 19वीं सालगिरह है। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको इस जोड़े से जुड़ा एक पुराना किस्सा बताते है, जिसका खुलासा खुद ऐश्वर्या ने किया था।

झगड़ा होने पर ऐश्वर्या राय पहले बोलती है सॉरी

दरअसल एक बार ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में पहुँची थी। इस दौरान कपिल एक्ट्रेस से पूछते है- ‘अभिषेक भाई से कभी कहासुनी होती है ?’ इसपर एक्ट्रेस कहती है- ‘हाँ, होती है।’ तब कपिल कहते है कि- ‘पहले सॉरी कौन बोलता है।’ तभी सिद्धू पाजी बीच में बोलते हुए कहते है कि- ‘ये कोई पूछने वाली बात है, वो ही (अभिषेक) बोलते होंगे।’ तभी ऐश्वर्या कहती है कि- ‘हम ही बोल देते है जी, जल्दी बोल देते है और बात खत्म कर देते है।’

ऐश्वर्या के इतने बोलते ही एक बात गई तो क्लियर हो कि झगड़ा होने पर वे ही पहले सॉरी बोलती है। वहीं एक्ट्रेस के इस खुलासे पर कपिल शर्मा हैरान रह गए। वे कहते है कि- ‘एक तो इतनी सुंदर वाइफ और सॉरी भी बोले, ये तो खुदा का कहर है।’ इतना सुनते ही ऐश्वर्या सहित वहाँ मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हँसने लग जाते है।

Aishwarya-Abhishek Wedding Anniversary

Aishwarya-Abhishek ने 2007 में रचाई थी शादी

बता दे कि ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन संग शादी रचाई थी। वहीं इसके बाद नवंबर 2011 में इस कपल ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया था।

Aishwarya-Abhishek Wedding Anniversary सेलिब्रेशन

वहीं हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या को अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

यह भी देखें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram