Ahaan-Aneet New Movie: Saiyaara फेम अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर स्क्रीन साझा करते नजर आएँगे। दरअसल ये दोनों वाईआरएफ की अपकमिंग मूवी में नजर आएँगे, जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे।
सैयारा फिल्म में अपनी मैजिकल केमस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रह है। दरअसल अहान और अनीत (Ahaan-Aneet New Movie) एक बार फिर ऑनस्क्रीन रोमांस फरमाते हुए नजर आएँगे। इन दोनों कलाकारों को YRF की एक अपकमिंग मूवी में साथ देखा जाएगा, जिसका टाइटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है।
Ahaan-Aneet New Movie: एक बार फिर मोहित सूरी के साथ करेंगे काम
Contents
दरअसल हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म के बारे में जानकारी दी है। इन्होने बताया कि सैयारा की टीम यानि अहान पांडे, अनीत पड्डा और डायरेक्टर मोहित सूरी एक बार फिर एकजुट हो चुके है। ये एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर साथ में काम करेंगे और यह सैयारा 2 नहीं है।

इस साल के अंत में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
तरण आदर्श द्वारा साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, “सैयारा टीम फिर से एकजुट हो चुकी है और इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। सैयारा टीम इज बैक- डायरेक्टर मोहित सूरी, प्रोड्यूसर अक्षय विधानी, और मुख्य कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे है। एक इंटेंस लव स्टोरी, जिसमें दिल छू लेने वाला संगीत है। YRF द्वारा समर्थित इस फिल्म का अभी कोई टाइटल डिसाइड नहीं हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी और हाँ इसका नाम सैयारा 2 नहीं है।” यहां पढ़िए Ahaan-Aneet New Movie की डिटेल्स-
सैयारा कास्ट के साथ दोबारा काम करने को मोहित सूरी ने बताया घर वापसी
वहीं अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर मोहित सूरी ने कहा कि- “लव स्टोरीज मेरे लिए हमेशा से खास रही है। जब भावनाएँ इतनी गहरी हो जाए कि उन्हें नजरंदाज करना मुश्किल हो जाए। प्यार को गहराई से महसूस किया जाना चाहिए और एक स्टोरीटेलर के रूप में मेरा झुकाव हमेशा इसी तरफ होता है। इसलिए सैयारा की टीम के साथ वापसी करना बेहद खास लगता है, बिल्कुल घर वापसी के जैसा।”
मोहित सूरी के करियर की सबसे ज्याद कमाई करने वाली फिल्म बनी सैयारा
Ahaan-Aneet New Movie: बताते चले कि जुलाई 2025 में रिलीज हुई ‘सैयारा’ मोहित सूरी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं इस फिल्म से डेब्यू करने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा (बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू) की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐसे में फैंस एक बार फिर एक्टर्स-डायरेक्टर की इस तिकड़ी को साथ में काम करते देखे के लिए बेहद उत्साहित है।
यह भी जरूर देखें:






