Rajpal Yadav

Rajpal Yadav: मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। दरअसल चेक बाउंस मामले में वे तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं अब सोनू सूद…

बॉलीवुड फिल्मों में अपने कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त कॉमेडी से दर्शकों को हँसाने वाले एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) आज आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। दरअसल उनपर 9 करोड़ रूपए का कर्ज है और चेक बाउंस केस में वे तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं अब प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए है।

सोनू सूद ने बढ़ाया Rajpal Yadav की मदद के लिए हाथ

दरअसल सोनू सूद ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए राजपाल यादव की मदद की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी उनकी मदद की अपील की है। सूद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता है, जिन्होंने सालों से हमारी इंडस्ट्री में इतना योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।”

Rajpal Yadav की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद

सोनू सूद ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स से की ये अपील

उन्होंने आगे लिखा, “कभी-कभी जिंदगी काफी नाइंसाफी करती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि इसलिए की समय कितना कठोर हो सकता है। वो (Rajpal Yadav) मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि ये हम सभी निर्माता, निर्देशक और सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का समय है। एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट, जिसे बाद में काम के बदले एडजस्ट किया जा सकता है। यह दान नहीं बल्कि सम्मान है।”

“जब हमारा कोई अपना ही मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वो अकेला नहीं है। इस तरह हम ये बात साबित कर सकते है कि हम एक इंडस्ट्री से कहीं ज्यादा है।”

Rajpal Yadav and Sonu Sood

Rajpal Yadav का मामला क्या है ?

जानकारी के लिए बता दे कि राजपाल यादव ने 2010 में अपनी पहली निर्देशकीय फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमटेड से 5 करोड़ का लोन लिया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसके बाद उन्हें ये कर्ज चुकाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

इस रकम को चुकाने के लिए राजपाल ने कंपनी को कंई चेक दिए जो बाउंस हो गए, मामला कोर्ट तक पहुंचा और 2018 में अदालत ने राजपाल और उनकी पत्नी राधा को खिलाफ Negotiable Instruments Act की धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया। राजपाल बार-बार अदालत से लोन चुकाने के लिए समय मांगते रहे। हालाँकि 2 फरवरी 2026 को कोर्ट ने उन्हें और समय न देते हुए तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया। इसके बाद राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

rajpal yadav news

सरेंडर करते समय भावुक हुए राजपाल यादव

वहीं तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण से पहले Rajpal Yadav काफी भावुक हो गए और उन्होंने रोते हुए अधिकारीयों को अपनी व्यथा सुनाई। राजपाल ने कहा, “सर, मैं क्या करूँ ? मेरे पास पैसे नहीं है और कोई उपाय भी नहीं दिखता। यहां हम सब अकेले है। मेरा कोई दोस्त भी नहीं है, मुझे इन समस्याओं से खुद ही निपटना होगा।”

यह भी देखें: Valentine Month Special: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ से लेकर शाहरुख खान की ‘देवदास’ तक वेलेंटाइन पर री-रिलीज होंगी ये फिल्में 

One thought on “Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से की ये अपील 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday