Ram Charan-Upasana Twins

Ram Charan-Upasana Twins: साउथ सुपरस्टार रामचरण दूसरी बार पिता बन चुके है। दरअसल उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है। वहीं…

साउथ सुपरस्टार रामचरण के घर डबल खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल इनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने कल दो जुड़वाँ बच्चों एक बेटी और एक बेटे (Ram Charan-Upasana Twins) को जन्म दिया है। रामचरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने कल के सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए ये खुशखबरी दी थी। वहीं अब RRR फेम एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दूसरी बार पिता बनने की खुशी जाहिर की है।

Ram Charan-Upasana Twins News

रामचरण ने हाल ही में अपनी वाइफ उपासना कामिनेनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो इस दौरान दोनों ब्लैक ऑउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। वहीं उनके दो पेट डॉग्स को भी उनके साथ देखा जा सकता है।

हमारे जीवन में मौजूद महिलाएँ हमारी सबसे बड़ी ताकत- रामचरण

इस तस्वीर को शेयर करते हुए रामचरण ने जुड़वाँ बच्चों के पेरेंट्स (Ram Charan-Upasana Twins) बनने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर एक बेबी गर्ल और एक बेबी बॉय का जन्म हुआ है। दो बेटियाँ और एक बेटा होने पर हम बेहद कृतज्ञता से भर गए है। हमारे जीवन में मौजूद महिलाएँ हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं अपने सभी फैंस, फैमिली और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूँ, जिन्होंने हर पल हमारा साथ दिया और हमें सपोर्ट किया।”

सेलेब्स दे रहे Ram Charan-Upasana को बधाईयाँ

रामचरण और उपासना के इस पोस्ट पर कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाईयाँ दी है। काजल अग्रवाल ने लिखा, “उपासना, रामचरण,लिटिल कारा और पूरी फैमिली को बहुत-बहुत बधाई। आपके प्यारे परिवार में आए इन नन्हे-मुन्हे बच्चों को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।” सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, “आपको बहुत-बहुत बधाई।” इसके अलावा भी जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

पहले से एक बेटी के पेरेंट्स है रामचरण और उपासना

बताते चलें की रामचरण और उपासना ने साल 2012 में शादी रचाई थी। वहीं इसके बाद 2023 में ये कपल एक बेटी क्लीन कारा कोनिडेला के पेरेंट्स बने थे। वहीं अब इन्होने दो जुड़वाँ बच्चों एक बेटी और बेटे का स्वागत किया है।

यह भी देखें: Chiranjeevi Birthday: केक खिलाया और फिर छुए पैर… रामचरण ने यूँ मनाया पिता चिंरजीवी का 70वां जन्मदिन 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday