Do Deewane Seher Mein

Do Deewane Seher Mein: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का टीजर रिलीज हो गया है। संजय लीला भंसाली के…

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा मूवी दो दीवाने शहर में (Do Deewane Seher Mein) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। वहीं अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी किया है और साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Do Deewane Seher Mein का टीजर जारी

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने दो दीवाने शहर में का टीजर जारी किया है। टीजर में सिद्धांत चतुर्वेदी (शशांक) और मृणाल ठाकुर (रोशनी) की एक इम्पेर्फेक्ट्ली परफेक्ट प्रेम कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म की कहानी दो ऐसे युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी असुरक्षाओं से जूझते हुए इस दिखावे की दुनिया में खुद को ढलने की कोशिश कर रहे है।

वेलेंटाइन पर रिलीज होगी सिद्धांत-मृणाल की फिल्म

मेकर्स ने Do Deewane Seher Mein को इम्पेर्फेक्ट्ली परफेक्ट लव स्टोरी करार दिया है। उन्होंने लिखा, “क्योंकि हर इश्क परफेक्ट नहीं होता लेकिन काफी होता है। इस शहर की एक इम्पेर्फेक्ट्ली परफेक्ट प्रेम कहानी का भागीदार बनिए। इस वेलेंटाइन डे इश्क से इश्क हो जाएगा।”

Do Deewane Seher Mein की कास्ट

बताते चलें कि Do Deewane Seher Mein का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शन, जी स्टूडियो और रेनकॉर्प मीडिया के तहत किया गया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के अलावा  इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीप धर, दीपराज राणा और नवीन कौशिक सहित कंई कलाकार नजर आएँगे। यह फिल्म अगले महीने वेलेंटाइन के मौके पर यानि 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: Son Of Sardaar 2: बर्थडे के दिन रिलीज हुई मृणाल ठाकुर की फिल्म, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर जताया आभार 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday