Hrithik Roshan Birthday

Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर पूरी रोशन फैमिली ने…

बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना 52वां जन्मदिन (Hrithik Roshan Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर दुनियभर से उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं पूरी रोशन फैमिली ने भी सोशल मीडिया पर प्यारे से पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Hrithik Roshan Birthday पर  राकेश रोशन का पोस्ट

ऋतिक के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने एक AI जेनरेटेड इमेज शेयर कर अपने बेटे को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में ऋतिक अपने बचपन को हग करते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए राकेश ने लिखा, “डुग्गु तुम्हे हर साल और भी ज्यादा प्यार करता हूँ। हैप्पी बर्थडे।”

पश्मीना रोशन ने भी लुटाया डुग्गु भैया पर प्यार

एक्ट्रेस पश्मीना रोशन ने भी अपने कजिन Hrithik Roshan Birthday पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हर पश्मीना ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डुग्गु भैया। आपका ये दिन और आने वाला साल शुभ हो। लव यू।”

Hrithik Roshan Birthday

सुनैना रोशन ने दिखाई थ्रोबैक तस्वीरें

वहीं ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने उनके बर्थडे पर कंई थ्रोबैक अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों भाई-बहन काफी यंग लग रहे है। पहली फोटो में सुनैना अपने भाई को मिठाई खिलाते नजर आ रही है। दूसरी फोटो में दोनों को साथ में प्यारा सा पोज देते देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य तस्वीर में भी सुनैना ऋतिक को कुछ खिलाते हुए नजर आ रही है।

भाई Hrithik Roshan Birthday पर सुनैना ने लिखा ये नोट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुनैना ने अपने भाई के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा,  “हैप्पी बर्थडे मेरे डुग्गु, मेरे रॉक। मैं बहुत आभारी हूँ कि आप मेरे जिंदगी में हो। मुझे आप जैसे अद्भुत इंसान और आपने जो कुछ हासिल किया है, उसपर बेहद गर्व है।”

“आपको अपने सपने साकार करने की शक्ति, मन की शांति, सुकून, अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति का साथ मिले। आपके दयालुता के पंख हमेशा बुलंद रहे। आप मेरे प्रेरणा और हमेशा के लिए चीयरलीडर हो। आपका ये साल प्यार, हंसी, रोमांच से भरा हो और आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हो। आज मैं सिर्फ आपका जन्मदिन ही नहीं बल्कि आपके अस्तित्व का जश्न मना रही हूँ। हमेशा आपके साथ हूँ, डुग्गु। और भी ज्यादा चमको, लव यू।”

यह भी देखें: Hrithik Roshan Girlfriend: 40 साल की हुई सबा आजाद, ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में बधाई 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday