Shraddha Kapoor Boyfriend

Shraddha Kapoor Boyfriend: श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी साथ में स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस अपने हाथों से…

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम पिछले काफी समय से स्क्रीन राइटर राहुल मोदी (Shraddha Kapoor Boyfriend) के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल दोनों को कंई बार एकसाथ स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती है। इसी बीच हाल ही में इनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में स्ट्रीट फूड का आनंद लेते नजर आ रहे है।

बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor Boyfriend)

दरअसल Shraddha Kapoor और राहुल मोदी हाल ही में मुंबई कॉफी फेस्टिवल में शामिल हुए। इस दौरान एक्ट्रेस ने जापानी मोची ट्राई। Shraddha Kapoor को ये डिश इतनी पसंद आई कि वे इसे खुद तो खाती ही है साथ में अपने बॉयफ्रेंड राहुल को भी खिलाती है।

कैजुअल लुक में दिखे दोनों

लुक की बात करें तो श्रद्धा इस दौरान नेवी ब्लू जैकेट और जींस पहने नजर आई। वहीं राहुल भी  ब्राउन जैकेट और जींस पहने कैजुअल लुक में दिखे। श्रद्धा और राहुल मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर काफी प्यार बरसा रहे है।

बीते साल शेयर की थी फोटो

बता दे कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की डेटिंग की खबरें लंबे समय से चली आ रही है। वहीं बीते साल एक्ट्रेस ने अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ इंस्टा पर एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिससे इनके रिलेशनशिप की खबरों को और भी हवा मिल गई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday