Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha हाल ही में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के घर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सनी और बॉबी सहित पूरी देओल फैमिली से मुलाकात की।

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का कुछ दिनों पहले निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं उनकी युं अचानक मौत से उनके फैंस,फैमिली और फ्रेंड्स को बड़ा झटका लगा है। वहीं अब दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) धर्मेंद्र के घर पहुंचे और उनकी फैमिली से मुलाकात की।

Shatrughan Sinha ने धर्मेंद्र के परिवार से की मुलाकात

दरअसल हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट से धर्मेंद्र के साथ कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “दिल्ली से लौटते ही बहुत भारी और दुखी मन से अपने पारवारिक दोस्त और बड़े भाई धर्मेंद्र के घर पहुंचा। उनके अद्भुत बेटों सनी देओल,बॉबी देओल, उनकी पत्नी तान्या, उनके बेटे धर्म और आर्यमन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इन सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और धर्म जी को अद्भुत व्यक्तित्व के रूप में याद किया। इन्होने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है और ये हमेशा अमर रहेंगे। इस दुखद समय में उनके लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूँ। ओम शांति।”

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

बता दे कि धर्मेंद्र की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। वहीं 24 नवंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। धर्मेंद्र के निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। उनके प्रसंशक उन्हें हमेशा याद करेंगे।

यह भी देखें:Sholay में धर्मेंद्र को वीरू नहीं बल्कि ये 2 रोल हुए थे ऑफर

यह भी देखें रोहन मेहरा से लेकर जन्नत जुबैर तक Ashnoor Kaur के सपोर्ट में उतरे ये सितारे, बॉडी शेमिंग करने वाले कंटेस्टेंट को लगाई लताड़ </a

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday