Sana Khan की माँ का लंबी बीमारी के बाद निधन, इमोशनल हुई एक्ट्रेस

Sana Khan पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल आज उनकी माँ का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल आज उनके सिर से माँ का साया उठ गया है। बता दे कि सना की माँ काफी समय से बीमार चल रही थी और आज लंबी बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी माँ के निधन की जानकारी दी है।

नहीं रही Sana Khan की माँ

सना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैह राजिऊन। मेरी प्यारी माँ सईदा अल्लाह के पास वापिस लौट गई है। उनकी तबियत काफी खराब चल रही थी। आज रात ईशा की नमाज के बाद 9:45 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में नमाज-ए-जनाजा पढ़ी जाएगी। मेरी माँ के लिए आपकी दुआएँ मददगार होंगी।”

पूर्व एक्ट्रेस Sana Khan की माँ का लंबी बीमारी के बाद निधन

सना खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं इस पोस्ट को सामने आने के बाद कंई सोशल मीडिया यूजर्स ने सना की माँ के निधन पर दुख जताया है।

माँ के बेहद करीब थी सना

बता दे कि Sana Khan अपनी माँ सईदा के बेहद करीब थी। वे अक्सर अपनी अम्मी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती थी। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी माँ के साथ लास्ट वीडियो एक साल 2023 में शेयर किया था।

इस वीडियो में सईदा अपनी प्रेग्नेंट बेटी के जूतों के फीते बांधते नजर आ रही थी। वहीं इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, “मेरी माँ मेरे जूतों के फीते बांध रही है ताकि मैं वॉक के लिए जा सकूँ। माँ के प्यार से ज्यादा ईमानदार और निस्वार्थ कोई प्यार नहीं। यह पोस्ट मुझे इसलिए करना पड़ा क्योंकि हम अक्सर उनके द्वारा हमारे लिए किए गए प्यार और त्याग को भूल जाते हैं। चाहे आप कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं आप उनके लिए हमेशा एक छोटे बच्चे की तरह रहेंगे।”

 Sana Khan की माँ का लंबी बीमारी के बाद निधन

PS: “मैं अपने जूते बांधने के लिए भी नीचे नहीं झुक सकती। मैं तब भी रो रही थी और अब भी जब मैं ये वीडियो देख रही हूँ। मैं अपने बच्चे को इसी तरह का प्यार देने के लिए इंतजार नहीं कर सकती और मैं आशा करती हूँ कि मैं अपनी माँ जैसा आधा भी कर पाऊँ।”

हाल ही में पिता के साथ हज गई थी Sana Khan

बता दे कि सना पिछले महीने अपने पिता के साथ हज पर गई थी। उन्होंने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

करियर के पीक पर Sana Khan ने छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री

बट दे कि सना सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो ‘में काम कर चुकी है। इसके अलावा भी उन्होंने ‘वजह तुम हो’ और टॉयलेट एक प्रेम कथा सहित कंई फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के आलावा वे बिग बोस 6 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। वहीं फिल्मों में इतना नाम कमाने के बाद उन्होंने 2020 में अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

 Sana Khan की माँ का लंबी बीमारी के बाद निधन

Sana Khan ने साल 2020 में रचाई थी शादी

बता दे कि सना खान ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। वहीं इसके बाद उन्होंने साल 2020 में ही गुजरात के इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। शादी के बाद वे दो बेटों की माँ बन चुकी है। वहीं अब सना अक्सर बुर्का पहने और मुस्लिम धर्म का प्रचार-प्रसार करते नजर आती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday