Sunny Deol Birthday

Sunny Deol Birthday: सनी देओल आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल का आज जन्मदिन (Sunny Deol Birthday) है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई सेलेब्रिटीज उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब एक्टर ने अपने इस खास दिन पर अपनी अपकमिंग मूवी का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई है।

Sunny Deol 68th Birthday Special

दरअसल कुछ समय पहले सनी देओल अपनी नई फिल्म गबरू (Gabru) का ऐलान किया है। सामने आए वीडियो में उन्हें काफी इंटेंस लुक में देखा जा सकता है। वहीं बैकग्राउंड में इस मूवी का गाना सुना जा सकता है।

इस दिन रिलीज होगी ‘गबरू’ मूवी

इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, ‘शक्ति वो नहीं है जो आप दिखाते है,  बल्कि वो है जो आप करते है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, जो लोग इंतजार कर रहे थे यहां उनके लिए कुछ है। गबरू 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साहस, विवेक और करुणा की कहानी… मेरे दिल से दुनिया के लिए।”

बता दे कि गबरू को शशांक उदापुरकर ने लिखा है और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सनी के साथ सिमरन बग्गा और प्रीत कमानी नजर आएँगे।

सनी देओल ने यूं मनाया अपना जन्मदिन

इसके साथ ही सनी देओल ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर ने रंग-बिरंगे पटाखों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसके बाद कुछ लोग उनके लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते है। वहीं सनी खुद भी उनके साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए देओल ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे टू मी।”

2026 में रिलज होंगी सनी की ये फिल्में

बता दे कि सनी देओल के साल 2026 बेहद खास रहने वाला है। दरअसल अगले साल उनकी तीन बड़ी फिल्में रिलीज होगी। जनवरी में सनी कि ‘बॉर्डर 2’ मूवी रिलीज होगी, मार्च में इन्हे ‘गबरू में देखा जाएगा। वहीं अगले साल दीवाली पर इनकी ‘रामायण’ मूवी रिलीज होगी, इस फिल्म में सनी ने हनुमान का किरदार निभाया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday