Pooja Hegde Birthday

Pooja Hegde Birthday: पूजा हेगड़े ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपना ये खास दिन…

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बीते दिन अपना 35वां जन्मदिन (Pooja Hegde Birthday) सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर उनके फैंस और कंई सेलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएँ दी। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी को धन्यवाद कहा है।

Pooja Hegde Birthday Photos

दरअसल हाल ही में पूजा हेगड़े ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन पर ऑफ वाइट कलर की डीपनेक ड्रेस पहनी थी। सामने आए तस्वीरें में बर्थडे गर्ल बेहद खुश नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उन्हें अपने बर्थडे केक्स के साथ पोज देते देखा जा सकता है। दरअसल तस्वीरों में पूजा के सामने टेबल पर कंई प्यारे से केक नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने उन सभी लोगों का शुक्रिया किया है, जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी थी। पूजा ने लिखा, “हँसी, मस्ती,शांति और ढेर सारे प्यार से भरा बर्थडे। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

सेलेब्स ने किया रिएक्ट

वहीं पूजा के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पूजा।’ इसके अलावा अर्जुन कपूर, बॉबी देओल, मृणाल ठाकुर और अहान शेट्टी सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्में

बात करें पूजा हेगड़े की प्रोफेशन लाइफ कि तो वे जल्द ही डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, मौनी रॉय और मृणाल ठाकुर सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके आलावा भी पूजा के पास ‘Jana Nayagan’ नामक एक साउथ मूवी भी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lakshya Birthday Aditi Rao Hydari and Siddharth Ahaan-Aneet New Movie Anupam Kher old days pics Asha Bhosle Death Siblings Day 2026 Tony Kakkar Birthday