Vijay-Rashmika Wedding Photos

Vijay-Rashmika Wedding Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, सेलेब्रिटीज ने दी बधाईयाँ 

Vijay-Rashmika Wedding Photos: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। वहीं ढेरों सेलेब्रिटीज ने इस न्यूलीवेड कपल को शादी की बधाईयाँ दी है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय की डेटिंग के बाद आख़िरकार आज शादी रचा ली है। वहीं अब वो पल भी आ गया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल अब विजय और रश्मिका ने अपनी शादी की तस्वीरें (Vijay-Rashmika Wedding Photos) सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जिसपर फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक खूब प्यार बरसा रहे है।

देखें Vijay-Rashmika Wedding Photos

दरअसल हाल ही में विजय और रश्मिका ने अपनी शादी की कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी में नारंगी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसपर सोने की जरी का काम किया गया था। वहीं हैवी गोल्डन ज्वैलरी के साथ वे प्रॉपर साउथ इंडियन ब्राइड लग रही थी। दूल्हे राजा विजय के लुक की बात करें तो उन्होंने आइवरी रंग की धोती और रेड कलर का अंगवस्त्रम पहना था।

तस्वीरों में विजय और रश्मिका के चेहरे पर पति-पत्नी बनने के खुशी साफ झलक रही है। वहीं कंई तस्वीरों में एक्ट्रेस इमोशनल होते नजर आ रही है, इस दौरान उनकी आँखों में खुशी के आंसू नजर आ रहे है।

रश्मिका मंदाना ने पति के लिए लिखा प्यार भरा नोट

इन तस्वीरों (Vijay-Rashmika Wedding Photos) को शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा, “हाय मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए ‘मेरे पति’ से। मिस्टर विजय देवरकोंडा। वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यारा का एहसास दिलाया। वो इंसान जिसने मुझे शांति का एहसास दिलाया। वो इंसान जिसने मुझे बताया कि बड़े सपने देखना बिलकुल ठीक है और वो इंसान जिसने मुझे बताया कि मैं अपनी कल्पना से बहुत अधिक हासिल कर सकती हूँ। वो इंसान जिसने मुझे कभी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका। वो इंसान जिसने मुझे बताया कि दोस्तों के साथ ट्रेवल करना एक बेहतरीन चीज है और यकीन मानिए मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूँ।”

तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए बेहद उत्साहित- Rashmika Mandanna

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “आज मैं वो औरत बन गई हूँ, जिसे बनने का मैंने सपना देखा था। क्योंकि तुमने ही मुझे वो बनाया है, जो मैं आज हूँ। मैं सचमुच बेहद भाग्यशाली हूँ। विज्जु मेरे दिल में तुम्हारे लिए जो प्यार है उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते है। मैंने तुम्हे हमेशा ये बात बताई है। लेकिन तुम्हे पता है आज अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियाँ, दुख, आनंद और लाइफ सब कुछ मायने रखने लगा है- क्योंकि तुम मेरे साथ हो। इन सब के साक्षी हो इन सबमें सबसे अह्म हिस्सा हो।”

“मैं तुम्हारी पत्नी बनकर, तुम्हारी पत्नी बनने के लिए और तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए बेहद उत्साहित हूँ। अब तो पार्टी का टाइम है। चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जीते है। आई लव यू।”

मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी पत्नी बना लिया- Vijay Deverakonda

Vijay-Rashmika Wedding Photos: वहीं विजय देवरकोंडा ने भी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी वाइफ रश्मिका के लिए प्यार भरा नोट लिखा है। विजय ने लिखा, “एक दिन मुझे इसकी याद आई। इसकी इतनी याद आई कि ऐसा लगा कि अगर ये मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा बीतता।”

“ऐसा लगा कि अगर ये मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी स्वादिष्ट लगता। ऐसा लगा कि अगर ये मेरे साथ वर्कआउट करती तो ये सजा कम और मजेदार ज्यादा लगता। मुझे इसकी जरुरत थी- बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए,  फिर चाहे मैं कहीं भी हूँ। तो मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी पत्नी बना लिया। 26.2.2026”

सितारों ने Vijay–Rashmika Wedding Photos पर लुटाया प्यार

विजय रश्मिका के इन पोस्ट पर ढेरों सेलेब्रिटीज ने कमेंट कर इन्हे बधाईयाँ दी है। एक्ट्रेस कृति सेनन ने लिखा, ‘Awww, बधाई हो रशु। आप दोनों को जीवन भर खुशियाँ और प्यार मिले।’ आयुष्मान खुरान ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई।’ काजल अग्रवाल ने लिखा, ‘बधाई हो।’ ईशान खट्टर ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों।’

इसके अलावा भी श्रीलीला, कीर्ति शेट्टी, नेहा धूपिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मौनी रॉय और भूमि पेडनेकर सहित कंई सितारों ने इस नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएँ दी है। वहीं फैंस भी विजय-रश्मिका को बधाईयाँ देते नहीं थक रहे है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top