Gauahar Khan का बेटा

Gauahar Khan ने 7 महीने बाद रिवील किया छोटे बेटे फरवान का चेहरा

एक्ट्रेस Gauahar Khan ने अपने छोटे बेटे फरवान का चेहरा रिवील कर दिया है। हाल ही में उन्होंने कुछ क्यूट सी फैमिली फोटोज…

एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) सितंबर 2025 में दूसरी बार माँ बनी थी। उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपने छोटे बेटे फरवान के जन्म की जानकारी दी थी। वहीं अब बेटे के जन्म के लगभग 7 महीने बाद एक्ट्रेस ने उसका फेस रिवील कर दिया है।

Gauahar Khan ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा

हाल ही में गौहर और उनके इन्फ्लुएंसर पति जैद दरबार ने अपनी कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। दरअसल ये कपल रमजान के पवित्र महीने में मक्का मदीना उमराह करने पहुंचे है। वहीं अपनी इस पवित्र यात्रा से इन्होने अपनी कुछ फैमिली फोटोज साझा की है, जिसमें इनके दोनों बेटों के चेहरे साफ देखे जा सकते है।

सामने आई तस्वीरों में गौहर ने अपने बड़े बेटे जेहान को गोद में उठाया हुआ है, वहीं जैद उनके छोटे बेटे फरहान को थामे नजर आ रहे है। इन तस्वीरें में पूरी फैमिली मुस्कुराते हुए बेहद प्यारी लग रही है।

हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में याद रखना… Gauahar Khan

वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए गौहर ने लिखा, “अल्लाहहुमा बारीक। बड़े को काबा में पहले सलाम करवाया था और अब छोटे का सलाम भी तो बनता है। फरवान की और से अस्सलाम वालेकुम, खूबसूरत दुनिया। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में याद रखना, क्योंकि हम पवित्र भूमि से दुनिया के लिए प्रार्थना कर रहे है।”

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

गौहर के इस पोस्ट पर करणवीर मेहरा, किश्वर मर्चेंट, अनम मिर्जा, भारती सिंह और मुक्ति मोहन सहित कंई सेलेब्स ने प्यार लुटाया है। वहीं फैंस भी इन फोटोज पर खूब लाइक कमेंट कर रहे है।

यह भी देखें: सलमान खान ने अटैंड किया भाई अरबाज की वाइफ का बेबी शावर, पुरे परिवार के मनाया जश्न 

1 thought on “Gauahar Khan ने 7 महीने बाद रिवील किया छोटे बेटे फरवान का चेहरा”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top