Anurag Dobhal उर्फ UK07 Rider अब ICU से बाहर आ गए है। वहीं इस मुश्किल घड़ी में अनुराग की पत्नी या परिवार नहीं बल्कि उनके दोस्त उनकी देखभाल कर रहे है।
UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे है। दरअसल इनकी पर्सनल लाइफ में पिछले काफी समय से काफी परेशानियाँ चल रही है, जिसके चलते इनकी फैमिली और पत्नी रितिका भी इनसे दूर हो गई है। इन्ही सब के चलते बाबू भैया ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
ICU से बाहर आए UK07 Rider
Contents
दरअसल अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी ओवरस्पीड गाड़ी को ठोक दिया था, जिसके बाद इन्हे काफी गंभीर चोटें आई थी। अनुराग के मौत के इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा था वे सभी सहम गए। इस एक्सीडेंट के बाद बाबू भैया को काफी गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद वे कंई दिनों तक ICU में भी रहे। वहीं दो दिन पहले इन्होने हॉस्पिटल बेड से एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि अब वे पहले से बेहतर है और आईसीयू से बाहर आ गए है।
एक्सीडेंट पर बाद अनुराग डोभाल की कमर पर लगे टाँके
वहीं हाल ही में UK07 Rider के इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में यूट्यूबर की कमर पर कंई टाँके देखे जा सकता है। इसके साथ ही उनके पुरे शरीर पर खरोंच के निशान भी नजर आ रहे है।
अनुराग डोभाल के दोस्त रख रहे उनका ख्याल
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके है। वहीं इस दौरान उन्हें अपने अपने दोस्तों के साथ फार्महाउस पर देखा जा सकता है। इस दौरान UK07 Rider को स्ट्रैचर पर लेटे नजर आ रहे है। वहीं इस मुश्किल घड़ी में अनुराग की पत्नी या परिवार नहीं बल्कि उनके दोस्त उनकी देखभाल करते नजर आ रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सभी दोस्त मिलकर उन्हें नहलाते है और फिर उनकी खूब सेवा करते है।

वहीं UK07 राइडर की इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “जब सब अपने बुरे वक्त में छोड़कर चले गए तो जो रुक गए वही अपने है।” वहीं अनुराग डोभाल का ये वीडियो देख फैंस उनके जल्द से स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।
UK07 Rider ने फैंस से किया ये सवाल
इसके साथ ही अनुराग डोभाल ने अपने फैंस से अपने इस नए जीवन की शुरूवात के लिए भी सवाल पूछा है। दरअसल अनुराग की इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में उन्होने फैंस से पूछा कि क्या वे उनकी इस नई जिंदगी की शुरूवात देखना चाहेंगे ? यानि कि क्या उन्हें अब फिर से यूट्यब पर व्लॉगस डालने शुरू कर देने चाहिए।






