The 50: शिव ठाकरे बीते दिन रियलिटी शो ‘द 50’ के विनर बने। उन्होंने फैजल शेख उर्फ फैजु को पीछे छोड़ते हुए इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की।
कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हुआ रियलिटी शो द 50 (The 50) का बीते दिन ग्रैंड फिनाले था। लगभग 50 दिन चले इस शो में करण पटेल, निक्की तंबोली, दिव्या अग्रवाल और फैजल शेख (फैजु) सहित कंई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थी। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच अंत तक तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला। हालाँकि अंत में शिव ठाकरे ने सभी को हराते हुए जीत हासिल की।
The 50 शो के विनर बने Shiv Thakare
Contents
गौरतलब है की ‘द 50’ के अंत में शिव ठाकरे, फैजल शेख (फैजु), सिंगर काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। वहीं अंत में शिव ठाकरे ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं फैजु इस शो के फर्स्ट रनर-अप रहे।
वहीं इस शो का विनर बनते है शिव ने सबसे पहले गणपति बप्पा का जयकारा लगाया। वीडियो में उन्हें खुशी से झूमते हुए देखा जा सकता है।
The 50 की ट्रॉफी के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे शिव ठाकरे
वहीं The 50 का विनर बनते ही शिव ठाकरे सबसे पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस दौरान वे अपनी ट्रॉफी भी साथ लाए थे। शिव ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में अभिनेता गणपति बप्पा के सामने सिर झुकाकर उनका शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे है।
वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए शिव ने लिखा, “शुरूवात बप्पा के नाम और जीत भी उन्ही के नाम। गणपति बप्पा मोरेया।”
सेलेब्स ने दी The 50 Winner को बधाईयां
शिव ठाकरे के इस पोस्ट पर कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाईयां दी है। प्रिंस नरूला ने लिखा, ‘लव यू।’ एकता कपूर ने लिखा, ‘बप्पा।’ रिद्धिमा तिवारी ने लिखा, बधाई हो दोस्त, मैं आपके लिए बेहद खुश हूँ। आप इसे डिजर्व करते हो।’ नतालिया ने लिखा, ‘बधाई हो।’ इसके अलावा भी प्रतीक सहजपाल और अर्जित तनेजा सहित कंई एक्टर्स ने उन्हें बधाई दी है।
शिव ठाकरे को नहीं मिली प्राइज मनी
जानकारी के लिए बता दे कि शिव ठाकरे ने The 50 का विनर बनते ही इस शो की ट्रॉफी के साथ 50 लाख की रुपय की प्राइज मनी भी जीती। हालाँकि शिव को ये धनराशि नहीं मिलेगी। शो के फॉर्मेट के अनुसार ये पैसे विनर के रजिस्टर्ड फॉलोवर में से किसी एक को मिलते है। वहीं शिव ठाकरे के विनर बनते ही यह प्राइज मनी उनके एक लकी फॉलोवर सीताराम प्रह्लाद अघाव को मिली।
यह भी देखें: मृणाल ठाकुर ने अपने ‘Kumkum Bhagya’ को-स्टार्स के साथ की पार्टी, लंबे समय बाद एकसाथ दिखे ये सितारे





