Gabru Movie Update: सनी देओल ने बताया कि वे सिंगर सतिंदर सरताज के म्यूजिक के बहुत बड़े फैन है। इतना ही नहीं सनी की अपकमिंग फिल्म Gabru में भी इनके 2 गानें होने वाले है जो…
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते है। इनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘Border 2’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। वहीं अब फैंस इनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रह है। इसी बीच देओल ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी आगामी फिल्म गबरू (Gabru Movie) के बारे में जानकारी दी है।
Gabru Movie में होंगे सतिंदर सरताज के गाने
Contents
दरअसल सनी देओल ने हाल ही में मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज से मुलाकात की। इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि वे अक्सर इनके गाने सुनते है। इतना ही नहीं सनी की अपकमिंग फिल्म ‘गबरु’ में भी इनके गाने होने वाले है।
सनी देओल है सतिंदर सरताज के गानों के फैन
सनी देओल ने सतिंदर सरताज संग मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “मैंने 2021 में जब पहली बार इनका म्यूजिक सुना था,तभी से इनके गाने मेरे दिलों में बसे हुए है। मेरे पास इनके गानों की एक प्लेलिस्ट है, जिसे मैं अक्सर सुनता रहता हूँ। मैंने अपनी फिल्म ‘गबरू’ के लिए इनसे दो गानों (Gabru Movie)के लिए संपर्क किया था।
यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है और इन दोनों गानों ने फिल्म को और भी खूबसूरत बना दिया है। पहले मैं इनसे मिल नहीं पाया था। हालाँकि आखिरकार, हम मिले और हमने एक खूबसूरत शाम साथ में बिताई। मुझे सरताज का म्यूजिक सचमुच बेहद पसंद है।”
सतिंदर सरताज ने जताया सनी देओल का आभार
वहीं सतिंदर सरताज ने भी सनी देओल संग मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में ये दोनों कलाकार साथ बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे है। वहीं एक तस्वीर में इनके साथ कुछ लोगों को भी देखा जा सकता है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सरताज ने लिखा, “सनी देओल भाई जी, मुझसे मिलने और मुझे सम्मानित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपकी सौम्य और शांत उपस्थिति से वातावरण अत्यंत सुखदायक और मनमोहक हो गया। प्यार और सम्मान हमेशा। वाहेगुरु चढ़दी कला में रखे- डॉ सतिंदर सरताज।”
Gabru Movie Cast और रिलीज डेट
बताते चलें की ‘गबरू’ एक आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में देओल के अलावा सिमरन बग्गा और प्रीत कमानी सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म मई 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

