Site icon FN

Sunny Deol Gym Photos: Border 2 की सक्सेस के बाद जिम में पसीना बहाते दिखे सनी देओल, कहा- ‘कोई बहाना नहीं…’

Sunny Deol Gym Photos

Sunny Deol Gym Photos: सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म Border 2 जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। वहीं बीते दिन मेकर्स ने इस फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें…

सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सनी, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह और सोनम बाजवा सहित कंई दिग्गज सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं इस फिल्म की सफलता के बाद अब देओल ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें (Sunny Deol Gym Photos) साझा की है।

वायरल हुई Sunny Deol Gym Photos

दरअसल हाल ही में सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में वे कभी भारी-भारी डंबल उठाकर कसरत करते नजर आ रहे है तो कभी उन्हें योग मैट पर लेटकर व्यायाम करते देखा जा सकता है।

Sunny Deol Gym Photos

सनी देओल की इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी फिटनेस (Sunny Deol Gym Photos) को लेकर कितने सजग है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए अभिनेता ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “कोई बहाना नहीं। फिट रहो, खुश रहो।”

Border 2 Collection

बता दे कि 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई बॉर्डर 2 काफी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 464 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और ऐसे में यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

Sunny Deol Upcoming Movies 2026 List

बता दे कि 2026 सनी देओल के फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल इस साल इनकी कंई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है। ये जल्द ही आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएँगे। यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। वहीं सनी नितेश तिवारी की रामायण में भी हनुमान का किरदार निभाते नजर आएँगे। यह फिल्म दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा भी सनी के पास ‘जाट 2’ और ‘इक्का’ सहित कंई फिल्में पाइपलाइन में है।

यह भी देखें: Ahan Shetty Border 2 को-स्टार्स का जताया आभार, सनी देओल को बताया पिता समान तो वरुण धवन को बड़ा भाई 

यह भी देखें: Sunny Deol Birthday: सनी देओल ने अपने 68वें बर्थडे पर किया नई फिल्म का ऐलान, सामने आया ‘गबरू’ से फर्स्ट लुक 

Exit mobile version