Shanaya Kapoor Childhood: एक वीडियो में नन्ही सी शनाया हाथों में चुड़िया और गले में नेकलेस पहने बेहद प्यारी लग रही है। वहीं अन्य फोटोज में भी…
बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया कपुर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘तू या मैं’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर जारी हुआ है। वहीं इसी बीच शनाया पुरानी यादों में खोई नजर आई। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने चाइल्डहुड (Shanaya Kapoor Childhood) की कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है।
Shanaya Kapoor Childhood Pics
Contents
पहली तस्वीर में नन्ही सी शनाया आइने के सामने बैठी नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में उनके मेकअप करते देखा जा सकता है। तीसरी फोटो में उनका प्यारा सा मेकअप देखा जा सकता है।
वहीं एक वीडियो में नन्ही सी शनाया हाथो में चूड़ियां,गले में नेकलेस और माथे पर बिंदी लगाए ट्रेडिशनल लुक में काफी प्यारी लग रही है। इस वीडियो में उनके पिता संजय कपूर उनसे पूछते है कि- ‘ये प्यारी लड़की कौन है ?’ वहीं एक अन्य वीडियो में भी उनकी प्यारी सी आवाज सुनी जा सकती है। इन अनमोल यादों को शेयर करते हुए शनाया ने लिखा, “2005 में मिस वैनिटी के साथ तैयार हो जाइये। ओके बाय, फिर मिलेंगे।”
माँ महीप कपूर ने Shanaya Kapoor Childhood फोटोज पर किया ये कमेंट
शनाया कपूर की ये बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। शनाया की माँ महीप कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “तुम नानी का मेकअप बर्बाद करती थी।’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘आप तो बचपन से ही क्यूट हो।’ एक ने लिखा, ‘ क्यूटनेस ओवरलोडेड।’
इस फिल्म से किया था डेब्यू
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो शनाया कपूर ने पिछले साल यानि 2025 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूवात की है। इन्होने संतोष सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्मे में इनके साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए थे।
शनाया कपूर की अपकमिंग मूवी
वहीं अब शनाया बेजॉय नंबियार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तू या मैं’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में इनके साथ आदर्श गौरव लीड रोल में नजर आएँगे। यह फिल्म इसी साल वेलेंटाइन के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Laikey Laikaa: अभय वर्मा और राशा थडानी की फिल्म ‘लाइकी लाइका’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज





