Shaheer Sheikh birthday

Shaheer Sheikh के 42वें जन्मदिन को वाइफ रुचिका व दोस्तों ने यूँ बनाया खास 

एक्टर Shaheer Sheikh आज अपना जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उनकी वाइफ रुचिका कपुर और कंई दोस्तों ने…

पौराणिक शो महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए अभिनेता शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं शाहीर की फैमिली व दोस्तों ने भी उनका बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रुचिका कपूर का Shaheer Sheikh के बर्थडे पर पोस्ट

दरअसल हाल ही में शाहीर शेख की वाइफ व प्रोड्यूसर रुचिका कपूर ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। रुचिका ने अपने हस्बैंड की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वे ग्रीन स्वेटशर्ट पहने काफी हैंडसम लग रहे है।

वहीं इस तस्वीर के साथ रुचिका ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “सूर्य के चारों और एक और चक्कर। हमेशा साधारण को भी शानदार बना देते हो। हमेशा प्यार, बर्थडे बॉय।”

दोस्तों रोहित भारद्वाज और सौरव गुर्जर ने भी किया विश

वहीं शाहीर के दोस्त और उनके महाभारत को-स्टार्स रोहित भारद्वाज और सौरव गुर्जर ने भी कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। इन तस्वीरों में इन तीनों दोस्तों को साथ में वेकेशन पर देखा जा सकता है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ऑफबीट परिंदे फ्लाईंग हाई। हैप्पी बर्थडे भाई।”

Shaheer Sheikh को मौनी रॉय ने यूँ किया विश

इसके अलावा मौनी रॉय ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए शाहीर शेख को बर्थडे विश किया है। मौनी ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मैडकैप। आपकी लाइफ उस रोशनी, प्यार और हँसी से भर जाए जो आप अपने आसपास के सभी लोगों के लिए ले आते हो। आपको हमेशा सबकुछ अच्छा ही मिले।”

Shaheer Sheikh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top