Site icon Filmy Narad

Salman Khan ने नयनतारा संग शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आया धमाकेदार वीडियो 

Salman khan and nayanthara

बॉलीवुड के  दिग्गज अभिनेता Salman Khan जल्द ही साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे है, जबकि दिल राजू द्वारा…

सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ दिनों पहले मशहूर साउथ निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था। हालाँकि अभी तक इस फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं हुआ है लेकिन अब इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। दरअसल हाल में इस फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Salman Khan ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के सेट से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ, धुल उड़ाते हुए पुरे स्वैग के साथ फिल्म सेट पर पहुँचते है। वहीं इसके बाद सलमान डायरेक्ट वामशी और निर्माता दिल राजू सहित कंई अन्य लोगों से मुलाकात करते है।

नयनतारा के साथ Salman Khan की पहली फिल्म

सलमान के बाद नयनतारा भी एकदम बॉस लेडी वाले लुक में सेट पर एंट्री करती है और सीधा अपनी वैनिटी वेन में चली जाती है। बता दे कि सलमान और नयनतारा की ये साथ में पहली फिल्म होने वाली है। ऐसे में फैंस इन दोनों कलाकारों को स्क्रीन साझा करते हुए देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है।

वामशी पेडिपल्ली कर रहे निर्देशन

बताते चले कि सलमान खान और नयनतारा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे है। वहीं इस फिल्म का निर्माण दिल राजू के प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन द्वारा किया जा रहा है और यह फिल्म शिरीष, कुलदीप राठौर द्वारा निर्मित और रफी काजी द्वारा सह-निर्मित है। अभी इस फिल्म का टाइटल व रिलीज डेट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी देखें:

Exit mobile version