Site icon FN

सलमान खान ने किया नई फिल्म का ऐलान, साउथ डायरेक्टर Vamshi Paidipally संग मिलाया हाथ 

salman khan with Vamshi Paidipally

Vamshi Paidipally: सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। हाल ही में अभिनेता ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए…

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान लंबे समय से एक सक्सेसफुल मूवी की तलाश में है। इनकी पिछली रिलीज फिल्मों ने कुछ खास परफॉर्म नहीं किया है। ऐसे में फैंस को इनकी अपकमिंग फिल्मों से काफी उम्मीदें है। वहीं अब दबंग खान ने Vamshi Paidipally संग अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है।

Vamshi Paidipally की फिल्म में नजर आएँगे सलमान खान

दरअसल हाल ही में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें साउथ के मशहूर फिल्म डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ देखा जा सकता है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने ज्याद जानकारी तो साझा नहीं कि है। हालाँकि उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से, डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू के साथ।”

अप्रैल में शुरू होगी सलमान खान की नई फिल्म की शूटिंग

बता दे कि सलमान खान कि इस फिल्म का नाम और अन्य जानकारी तो  अभी सामने नहीं आई है। हालाँकि इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर  Vamshi Paidipally इस फिल्म में सलमान को एकदम अनदेखे अवतार में पेश करेंगे। वहीं निर्माता इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ के कंई सितारों को कास्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा इस फिल्म में सलमान के साथ लीड रोल में नजर आ सकती है। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने यानि अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी।

सलमान खान की अन्य फिल्में

वहीं बात करें सलमान खान की अन्य फिल्मों कि तो वे जल्द ही अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में इनके साथ चित्रांगदा सिंह को लीड रोल में देखा जाएगा। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टाइटल बदला गया 

Exit mobile version