Site icon FN

Vijay Deverakonda और रश्मिका मंदाना की शादी को पूरा हुआ एक महीना, शेयर की अनदेखी वेडिंग फोटोज  

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda wedding

रश्मिका मंदाना और Vijay Deverakonda ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाई थी। वहीं आज दोनों की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस खास मौके पर…

साउथ इंडस्ट्री के दो मशहूर सितारे रश्मिका मंदाना और Vijay Deverakonda ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं आज इनकी शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस खास मौके पर इस कपल ने एक प्यार सा पोस्ट शेयर करते हुए उन लोगों को धन्यवाद कहा है, जिनकी वजह से इनकी शादी काफी अच्छे से हो गई।

Vijay Deverakonda ने 1st मंथ एनिवर्सरी पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दरअसल हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने वेडिंग प्लैनर, ज्वैलरी डिजाइनर आदि को शुक्रिया कहा है।

Vijay Deverakonda ने लिखा, “एक महीना हो गया। हम सभी के जीवन में कभी न कभी कुछ बड़े पल आते है और हम सभी उनका सामना करते है और देखते ही देखते वे पल बीत जाते है। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से करते है तो इसकी यादें हमेशा आपके साथ रहती है। और ये यादें आपको और सभी को खुशी देती है और मैं हमेशा ये ही सुनिश्चित करना चाहता हूँ।”

Vijay Deverakonda ने दोस्तों से लेकर वेडिंग प्लैनर तक का किया धन्यवाद

देवरकोंडा ने आगे लिखा, “अब जैसे ही मैं और रूशी (रश्मिका) काम पर वापिस लौट रहे है तो मैं कुछ पल निकालकर उन महिलाओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ, जिन्होंने ये सुनिश्चित किया कि मुझे और मेरे आसपास के सभी लोगों को आनंदमय शादी का अनुभव मिले।”

इसके बाद विजय देवरकोंडा ने अपनी एक दोस्त ऐश्वर्या, श्रीराम ज्वैलर्स से अर्पिता और उनकी टीम व वेडिंग प्लैनर प्रिया को थैंक्यू कहा है।

रश्मिका मंदाना ने भी अपने जीवन में मौजूद महिलाओं का किया धन्यवाद

वहीं रश्मिका मंदाना ने भी अपनी माँ, बहन, सास और कंई दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इन सभी महिलाओं का शुक्रिया अदा किया है।

रश्मिका ने लिखा, ‘मुझे विश्वाश नहीं हो रहा है कि एक महीना बीत गया। शादी करना तो बहुत दूर की बात लगती थी और अब शादी को एक महीना हो गया। ये अविश्वशनीय है लेकिन ये महिलाएँ हर मुश्किल घड़ी में मेरी रक्षक रही है। शादी करने की इच्छा से लेकर अब तक, मैं हमेशा अत्यंत आभारी रहूंगी। यह एक ऐसा प्यार है, जो हमेशा रहेगा।”

Exit mobile version