Site icon FN

Ranabaali Movie में साथ नजर आएँगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने रिलीज किया पहला म्यूजिक वीडियो 

Ranabaali Movie

Ranabaali Movie: न्यूली वेड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ‘रणबाली’ फिल्म में साथ नजर आएंगे। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया है, जिसमें रश्मिका और विजय रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है।

फिल्म इंडस्ट्री के दो मशहूर सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब शादी के बंधन में बंध चुके है। सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 26 फरवरी को अपने फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रही है। वहीं शादी के बाद इस कपल ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल ये दोनों सितारे फिल्म रणबाली (Ranabaali Movie) में साथ नजर आएँगे। अब इस फिल्म से इनका फर्स्ट लुक पोस्टर और पहला म्यूजिक वीडियो भी सामने आ चूका है।

Ranabaali Movie से विजय-रश्मिका फर्स्ट लुक पोस्टर

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने Ranabaali से रश्मिका और विजय का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया किया है। बता दे कि इस फिल्म में भी ये दोनों पति-पत्नी का किरदार निभा रहे है। सामने आए पोस्टर में इन्हे साउथ इंडियन दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखा जा सकता है। रणबाली बने विजय ने जहां वाइट धोती और अंगवस्त्रम पहना है। वहीं जयम्मा बनी रश्मिका ने साड़ी और गोल्डन ज्वैलरी पहनी है। इस पोस्टर में दोनों काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे है।

O Mere Saajan में दिखी विजय-रश्मिका के बीच जबरदस्त केमस्ट्री

वहीं फर्स्ट लुक पोस्टर के अलावा मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट म्यूजिक वीडियो ‘O Mere Saajan’ भी रिलीज कर दिया है। इस वीडियो में रश्मिका और विजय के बीच जबरदस्त केमस्ट्री देखी जा सकती है। वीडियो की शुरूवात रणबाली और जयम्मा की शादी से होती है। वहीं इसके बाद दोनों एक दूजे की बाहों में बिलकुल खोए नजर आ रहे है।

श्वेता मोहन और जावेद अली ने गाया है Ranabaali Movie का ये गाना

बता दे कि रणबाली के इस गाने को तेलगु, तमिल और मलयालम सहित भाषाओँ में रिलीज किया गया है। वहीं हिंदी में इसे ‘ओ मेरे साजन’ नाम से जारी किया है। इस गाने के हिंदी वर्जन के लिरिक्स क्षितिज पटवर्धन ने लिखे है, वहीं श्वेता मोहन और जावेद अली ने इसे गाया है।

Ranabaali Movie रिलीज डेट

बताते चले कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। वहीं यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: Virosh Latest Video: शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए विजय-रश्मिका, रेड सूट में बेहद खूबसूरत दिखी नई दुल्हन 

Exit mobile version