Rajpal Yadav News

क्या अवार्ड शो में हुई Rajpal Yadav की बेइज्जती, सलमान खान के ट्वीट के बाद एक्टर ने शेयर किया ये वीडियो 

सलमान खान ने Rajpal Yadav को सलाह देते हुए कहा कि अगर आपको पैसे देने है तो दिमाग में रखो। अगर डॉलर ऊपर-नीचे होते है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, आपको देना तो इंडिया में है।

मशहूर फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) अपने 9 करोड़ के चेक बाउंस केस के बाद से अक्सर चर्चा में बने हुए है। ये भले ही अब जेल से बाहर आ गए हो लेकिन अभी भी इनपर करोड़ों का कर्ज है, जो उन्हें चुकाना है। वहीं हाल ही में राजपाल मुंबई में हुए स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में पहुंचे थे, जहां इस शो के होस्ट सौरभ द्विवेदी ने उनके कर्ज के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

Rajpal Yadav के सपोर्ट में सलमान ने किया ये पोस्ट

वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे है। सलमान ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “राजपाल भाई आप 30 सालों से काम कर रहे हो। हम सबने आपको रिपीट किया है, क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा,इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और हमेशा मिलता रहेगा, हकीकत ये है।”

“और ये याद रखना की कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो नीचे क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है।”

salman khan post fro rajpal yadav

स्क्रीन अवार्ड्स में होस्ट ने राजपाल यादव को कही थी ये बात

जिन्हे नहीं पता, उनके लिए बता दे कि- Rajpal Yadav हाल ही में मुंबई में हुए स्क्रीन अवार्ड्स में पहुंचे थे। इस दौरान इवेंट में एक्टर ने दुनियाभर में चल रहे युद्ध, तेल क्राइसिस और रूपए-डॉलर के उतार-चढ़ाव आदि के बारे में बात की। वहीं तभी शो के होस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल के चेक बाउंस केस पर कमेंट करते हुए कहा कि- “राजपाल भाई, डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार है।” होस्ट के ये बात सुनते ही वहाँ मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हँसने लग जाते है।

स्क्रिप्टेड था अवार्ड शो में हुआ वो पूरा सीन

स्क्रीन अवार्ड्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स सौरभ द्विवेदी को खूब खरी-खोटी सुना रहे। वहीं अब मामले को बढ़ते देख राजपाल अब खुद सामने आए और उन्होंने एक वीडियो शेयर करते पूरी सच्चाई बताई है।

वीडियो में Rajpal Yadav कह रहे है, “नमस्कार दोस्तों, पिछले दिनों स्क्रीन अवार्ड्स में जाने का सौभाग्य मिला। वहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला। खूब नाच-गाना और स्किट्स का दौर था, बढ़िया माहौल था। अलग-अलग स्किट्स चल रहे थे तभी हमारी, सौरभ की और जाकिर की कुछ ऐसी बात हुई देश-दुनिया, दुनिया में युद्द चल रहा है, इकोनॉमी ऊपर-नीचे चल रहा है और इसमें पीसना कॉमन मैन को ही पड़ता है।”

rajpal yadav breaks silence on beinge insulted by saurabh dwivedi at a event

एक्टर ने आगे कहा, “चेक बाउंस, यूथ, इकोनॉमी ऊपर-नीचे  इन सब को मिलाकर हमने एक जर्नल स्किट बनाने का प्रयास किया। कभी-कभी फिल्मों में भी ऐसा होता है कि हम कुछ सीन डिजाइन करते है और सीन का सही मीनिंग ऑडियंस तक नहीं पहुँच पाता।”

सौरभ और जाकिर मेरे छोटे भाई जैसे है, हमेशा उन्होंने सम्मान दिया है। वे हमारे जिगर है। हम कलाकार, पत्रकार, चित्रकार, कहानीकार सभी एक दूसरे से जुड़े होते है। और सौरभ ने तो हमारे सम्मान में पुरे ऑडिटोरियम से खड़े करवाकर तालियाँ बजवाई, धन्यवाद सौरभ। और प्लीज सौरभ की निंदा करके और उन्हें गाली देकर उनका दिल मत दुखाइए।”

यहां देखिए वीडियो-

यह भी देखें:

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top