Toaster Trailer

Toaster Trailer: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘टोस्टर’ का ट्रेलर रिलीज, कंजूसी की हर हद पार करते दिखे रमाकांत  

Toaster Trailer: इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक बेहद ही कंजूस व्यक्ति रमाकांत का किरदार निभाया है, जो एक-एक रुपए का हिसाब रखते है। वहन सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। वहीं अब हाल ही में इनकी अपकमिंग फिल्म टोस्टर का ट्रेलर (Toaster Trailer) रिलीज हो गया है। इस फिल्म में इनके साथ सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगी।

राजकुमार राव की मूवी Toaster Trailer रिलीज

दरअसल हाल ही में निर्माताओं ने टोस्टर मूवी का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक बेहद ही कंजूस व्यक्ति रमाकांत का किरदार निभाया है, जो खाने-पीने से लेकर शॉपिंग तक हर छोटी-छोटी चीजों में कंजूसी करता है और एक एक रूपए का हिसाब रखता है। वहीं सान्या मल्होत्रा इनकी पत्नी का किरदार निभा रही है।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि सान्या अपने पति की कंजूसी की आदत से बेहद परेशान है। एक दिन ये दोनों पति-पत्नी एक शादी अटैंड करने जाते है और दूल्हे-दुल्हन को एक साढ़े पांच हजार का टोस्टर गिफ्ट करते है। कुछ समय के बाद जब उस कपल की शादी टूट जाती है, तो रमाकांत गिफ्ट में दिया हुआ अपना टोस्टर वापिस लेने पहुँच जाता है। हालाँकि इस टोस्टर को वापिस पाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है।

यहां देखिए Toaster Trailer

कब और कहाँ रिलीज होगी Toaster Movie

बता दे कि विवेक दास चौधरी के निर्देशन में बनी टोस्टर एक डार्क कॉमेडी मूवी है। इस फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा कॉमेडी क्वीन अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी और फराह खान सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी देखें:

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top