Peddi Teaser

Peddi Teaser: रामचरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, रिलीज हुआ ‘पेड्डी’ से एक्टर का नया लुक 

Peddi Teaser: रामचरण के बर्थडे पर उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। दरअसल मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म Peddi का टीजर जारी कर दिया है जो…

साउथ सुपरस्टार रामचरण आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। वहीं एक्टर के बर्थडे पर उनके फैंस को तगड़ा सरप्राइज मिला है। दरअसल मेकर्स ने रामचरण की अपकमिंग मूवी पेड्डी का टीजर (Peddi Teaser) जारी कर दिया है, जिसे फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रिलीज हुआ Peddi Teaser

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने पेड्डी पहलवान ग्लिम्प्स नाम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रामचरण का क्रिकेट से लेकर कुश्ती तक का ट्रांजिशन दखाया गया है। वहीं टीजर में उनकी जबरदस्त फिजिक भी फैंस का खूब ध्यान खींच रही है।

Peddi Teaser: जानकारी के लिए बता दे कि पेड्डी का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे है। वहीं रामचरण के अलावा इस फिल्म में जान्हवी कपूर, विजय सेतुपति, तृषा कृष्णन, जगपति बाबू, दिव्येंदु, शिव राजकुमार और बोमन ईरानी सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी।

रामचरण के बर्थडे पिता चिरंजीवी ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

वहीं रामचरण के बर्थडे पर उन पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी कंई प्यारी सी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। दरअसल ये तस्वीरें उनके बचपन के दौरान की है। इन फोटोज को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने अपने बेटे के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

बेटे के लिए लिखा प्यारा नोट

उन्होंने लिखा, “चरण बाबू, बचपन में मेरा हाथ थामने से लेकर आज कंई लोगों के लिए प्रेरणा बनने तक, आप मुझे सचमुच में गर्व महसूस कराते हो। सिनेमा और पर्सनल लाइफ में आपका संतुलन, परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी की भावना, ईश्वर में आपकी आस्था, अनुसाशन और आदर्श… हर बार जब मैं ये देखता हूँ तो आपके प्रति मेरा प्यार और प्रसंशा और भी बढ़ जाती है। भगवान का आशीर्वाद और फैंस का प्यार आपको हमेशा नई ऊँचाइयों की और ले जाए। हैप्पी बर्थडे।”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top