Tiger Shroff Birthday: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर…
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपना 36वां जन्मदिन (Tiger Shroff Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर फिल्मी सितारे और दुनियभर से उनके फैंस इन्हे शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं टाइगर की फैमिली ने भी उनका जन्मदिन स्पेशल बनने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल इनके पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी कंई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।
Tiger Shroff Birthday Special
Contents
दरसअल हाल ही में जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम टाइगर अकाउंट से कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें टाइगर के बचपन के है। इस तस्वीर में नन्हे से टाइगर अपने मम्मी-पापा की गोद में खेलते नजर आ रहे है।

एक तस्वीर में टाइगर को अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ खेलते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों भाई-बहन साथ में बेहद प्यारे लग रहे है। कंई तस्वीरों में नन्हे टाइगर अपने ग्रैंडपेरेंट्स के साथ नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बचपन में सबके लाडले रहे है।

आयशा श्रॉफ ने भी लुटाया बेटे पर प्यार
जैकी श्रॉफ के अलावा टाइगर की माँ आयशा श्रॉफ ने भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ (Tiger Shroff Birthday) दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे टाइगर। मुझे उम्मीद है कि इस आने वाले साल में आपके सभी सपने पुरे होंगे।”

कृष्णा श्रॉफ ने भाई को बताया नंबर 1
Tiger Shroff Birthday: वहीं टाइगर की छोटी बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे नंबर 1″

इस फिल्म में नजर आएँगे टाइगर श्रॉफ
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो टाइगर श्रॉफ पिछली बार फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आए थे। वहीं अब ये जल्द ही स्प्रिचुअल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वज्र’ में नजर आएँगे, जिसका निर्देशन राम माधवानी कर रहे है।
यह भी देखें: Marjana Song: हरनाज संधू के प्यार में पागल दिखे टाइगर श्रॉफ, रिलीज हुआ Baaghi 4 का नया गाना





