Neha Kakkar: आखिर ऐसा क्या हुआ कि काम, रिलेशनशिप और जिम्मेदारियों से ब्रेक ले रही नेहा कक्कड़  

Neha Kakkar Break

Neha Kakkar ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर हुए ऐलान किया है कि वे अपने काम,रिश्ते और सभी जिम्मेदारियों […]

Neha Kakkar ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर हुए ऐलान किया है कि वे अपने काम,रिश्ते और सभी जिम्मेदारियों से ब्रेक ले रही है। सिंगर ने कहा कि उन्हें पता नहीं कि वे वापिस लौटेंगी भी या नहीं।

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी को हैरान कर दिया। दरअसल उन्होंने अपने पोस्ट में कहा की वे अपने काम, जिम्मेदारियों और सभी रिश्ते-नातों से ब्रेक लेना चाहती है। कक्कड़ का ये पोस्ट देख फैंस कयास लगा रहे है कि ऐसा क्या हुआ कि वे ऐसा कह रह है।

काम और जिम्मेदारियों से ब्रेक ले रही Neha Kakkar

दरअसल कुछ समय पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था। वहीं इस पोस्ट के शेयर करने के बाद उन्होंने कुक समय में ही इसे डिलीट भी कर दिया। लेकिन अब उनकी इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

नेहा ने अपने इस पोस्ट में लिखा, “मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों, रिश्ते, काम और अन्य सभी चीजों से ब्रेक ले रही हूँ। पता नहीं मैं वापिस लौटूंगी भी या नहीं। मैं पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करती हूँ कि मेरी फोटो/वीडियो न लें।”

Neha Kakkar ने की ये रिक्वेस्ट

सिंगर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “मैं उम्मीद करती हूँ कि आप लोग मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और मुझे इस दुनिया में आराम से रहने देंगे। नो कैमरा प्लीज, मैं रिक्वेस्ट करती हूँ। मेरी शांति के लिए आप कम से कम इतना तो कर ही सकते है।”

Candy Shop Song के लिए खूब ट्रोल हुई थी नेहा

बता दे कि नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने 15 दिसंबर को कैंडी शॉप (लॉलीपॉप) नाम से एक गाना रिलीज किया था। इस गाने की क्रिंज कोरियोग्राफी और लिरिक्स दर्शकों की बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, जिसके बाद नेहा और टोनी को जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा। एक ये भी कारण हो सकता है कि नेहा सभी चीजों से ब्रेक ले रही हो।

यह भी देखें: सिद्धांत चतुर्वेदी ने गाया धड़क 2 का ‘Preet Re’ सॉन्ग, दर्शन रावल और जोनिता गाँधी भी साथ आए नजर 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top