Nani Bloody Romeo Teaser

Bloody Romeo: नानी के बर्थडे पर रिलीज हुआ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लडी रोमियो’ का टीजर 

Bloody Romeo: साउथ सुपरस्टार नानी के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लडी रोमियो’ का टीजर सामने आया है। यह फिल्म…

नेचुरल स्टार के नाम से मशहूर साउथ फिल्म अभिनेता नानी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और शुभचिंतक उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब नानी के बर्थडे पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग मूवी ब्लडी रोमियो (Bloody Romeo) का टीजर जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Bloody Romeo का टीजर

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ब्लडी रोमियो का टीजर साझा किया है। ये एक एनिमेटेड वीडियो है, जिसमें नानी को खाना पकाते हुए देखा जा सकता है। वहीं इसके बाद कुछ एक्शन और ड्रामा भी होता है।

Bloody Romeo में बेहद अलग होगा नानी का किरदार

बता दे कि Bloody Romeo में नानी का किरदार उनके अब तक के सभी किरदारों से काफी अलग होने वाला है। एक्टर ने खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, “थोड़ा सा एक्शन, थोड़ा सा फन, थोड़ा सा पागलपन और ढेर सारा प्यार।”

Bloody Romeo Teaser

सुजीत कर रहे Bloody Romeo का निर्देशन

बता दे कि ये पैन इंडिया मूवी सुजीत द्वारा लिखित है और ये ही इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है। वहीं इस फिल्म को Venket Boyanapalli ने प्रोड्यूस किया है और इसे Niharika Entertainment और Unanimous Production के तहत निर्मित किया जाएगा। यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे  सकती है।

यह भी देखें: Sreeleela ने पूरी की MBBS की पढ़ाई, 6 साल बाद मिली डिग्री, तस्वीरें देख फैंस बोले- बधाई किसिक गर्ल  

यह भी देखें: Varanasi Release Date: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान 

यह भी देखें: Peddi Release Date: रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ हुई पोस्टपोन, जानिए नई रिलीज डेट 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top