King Title Reveal

King Title Reveal: सफेद बाल और नाक से बहता खून, शाहरुख खान के 60वें बर्थडे पर ‘किंग’ का टाइटल रिवील 

King Title Reveal: शाहरुख खान के 60वें बर्थडे पर उनकी फिल्म किंग से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गए है। सफेद बाल, नाक से बहता खून और होठों के बीच दबा किंग…

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए है। SRK के बर्थडे पर दुनियाभर से उनके फैंस और शुभचिंतक उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। बॉलीवुड के भी कंई सितारों ने पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। वहीं आज शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का एक टाइटल रिवील (King Title Reveal) वीडियो भी जारी कर दिया गया है।

शाहरुख के 60वें बर्थडे पर हुआ King Title Reveal

सामने आए वीडियो में शाहरुख का उनकी फिल्म किंग से फर्स्ट लुक भी रिवील हो गया है। सफेद बाल,नाक से बहता खून और कान में बालियों के साथ वे अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नजर आ रहे है। इसके अलावा पुरे वीडियो में उन्हें एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। मारकाट करते और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए उन्हें अपने दुश्मनों से निपटते हुए देखा जा सकता है।

वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख की आवाज भी सुनी जा सकती है। वे कहते है-“कितने खून किए- याद नहीं, अच्छे लोग थे या बुरे- मैंने पूछा नहीं। बस उनकी आँखों में एक एहसास देखा कि ये उनकी आखिरी साँस है- और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया बस एक ही नाम- डर नहीं दहशत हूँ।”

यहां देखिए वीडियो

कब रिलीज होगी शाहरुख की King मूवी

बता दे कि किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इससे पहले वे SRK की ‘पठान’ मूवी को भी डायरेक्ट कर चुके है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल यानि 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए मिला नेशनल अवार्ड तो खुशी से झूम उठे Atlee, किंग खान के लिए लिखा ‘फर्स्ट लव लेटर’ 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top