Aly Goni Birthday: इस वीडियो में जैस्मिन भसीन और अली गोनी के साथ में बिताए हुए खूबसूरत पल देखे जा सकते है। वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए…
टीवी अभिनेता अली गोनी आज अपना 35वां जन्मदिन (Aly Goni Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और साथी एक्टर्स उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अली की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भी उनका बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।
Aly Goni Birthday Special
Contents
जैस्मिन भसीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को कंई छोटी-छोटी क्लिप्स और तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है, जिसमें अली और जैस्मिन साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे है।
जैस्मिन-अली की पहली मुलाकात ?
Aly Goni Birthday पर इस वीडियो को शेयर करते हुए जैस्मिन ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, “जब मैं तुमसे पहली बार मिली थी तो तुम एक 27 साल के लड़के थे, जिसके कुछ सपने और महत्वकांक्षाएँ थी और जो प्यार व दयालुता से भरा था। अली, जो आदमी तुम आज बन गए हो उसे देखना मुझे विस्मय से भर देता है।”
तुम्हारे लिए मेरा प्यारा कभी नहीं बदला- जैस्मिन भसीन
जैस्मिन ने आगे लिखा , “सच कहूँ तो ये सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है लेकिन एक चीज जो कभी नहीं बदली वो है तुम्हारे लिए मेरा प्यार। आज भी मुझे वो पल याद है, मानों मुझे तुमसे पहली नजर में ही प्यार हो गया हो और मैं तुमसे फिर से प्यार करने लगी थी। चाहें हम साथ हो या दूर हो, मेरी हमेशा बस यही कामना रहती है कि तुम मुस्कुराते रहो, चमकते रहो और अपने सपनों को साकार करते रहो। क्योंकि मुझे पता है और तुम भी हमेशा कहते हो कि तुम्हारे लिए तुम्हारे सपनों को सच होते देखने से बढ़कर और कुछ भी नहीं है। हैप्पी बर्थडे अली।”
अली ने किया ये कमेंट (Aly Goni Birthday)
जैस्मिन का ये प्यार भरा नोट पढ़कर बर्थडे बॉय अली भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। अली ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “थैंक्यू मेरी जैस्स, तू साथ है तो सब ठीक है।”
Jasmin Bhasin and Aly Goni love story
बताते चले कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन की पहली मुलाक़ात खतरों के खिलाडी 9 के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। अली ने बिग बॉस 14 के दौरान जैस्मिन को प्रपोज किया था। वहीं कुछ सालों की डेटिंग के बाद 2025 में इस कपल ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के फैंसला किया। इन्होने खुद अपने यूट्यूब व्लॉगस के जरिए ये जानकारी अपने फैंस को दी थी।
यह भी देखें: Aly Goni Sister: जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली की बहन के बर्थडे पर शेयर किया प्यार भरा पोस्ट





