Site icon FN

Janhvi Kapoor का 29वां बर्थडे, बहन खुशी कपूर ने शेयर की बचपन की क्यूट तस्वीरें 

Janhvi Kapoor and khushi kapoor unseen childhood photos

Janhvi Kapoor के बर्थडे पर उनकी बहन व एक्ट्रेस खुशी कपूर ने अपने बचपन की कंई क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनकी दिवंगत माँ श्रीदेवी भी नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें बधाईयाँ दे रहे है। वहीं जान्हवी की बहन व फिल्म अभिनेत्री खुशी कपूर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Janhvi Kapoor के बचपन की क्यूट तस्वीरें

दरअसल हाल में खुशी कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। इनमें से कुछ फोटोज उनके बचपन की है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बचपन से ये दोनों बहनें कितना प्यारा बॉन्ड शेयर करती है। इस फोटो में दोनों बहनें साथ में मस्ती करते नजर आ रही है।

एक अन्य फोटो में छोटी सी जान्हवी और खुशी को अपनी माँ व दिंवगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य तस्वीर में जान्हवी अपनी छोटी बहन को प्यार से चूमते हुए नजर आ रही है।

खुशी कपूर ने शेयर की बहन जान्हवी संग अनदेखी तस्वीरें

एक अन्य तस्वीर में जान्हवी और खुशी को एक जैसे कपड़े पहने ट्विनिंग करते देखा जा सकता है। वहीं बड़े होने के बाद इन दोनों बहनों का रिश्ता और भी मजबूत हो गया है। दोनों कभी एक दूजे को संभालते तो कभी साथ मे बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आती है।

बहन Janhvi Kapoor के लिए लिखा प्यार भरा नोट

इन तस्वीरों के साथ खुशी कपूर ने अपनी बहन जान्हवी के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मेरी बहन, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी सलाहकार, मेरी टीचर और मेरी पार्टनर इन क्राइम को हैप्पी बर्थडे। धन्यवाद, सबसे अच्छे इंसान होने के लिए और मुझे वो इंसान बनने में मदद करने के लिए जो आज मैं हूँ। मैं तुम्हारे बिना कुछ भी नहीं हूँ और आशा करती हूँ कि हर जन्म में मैं तुम्हारे साथ रहूं। आई लव यू।”

वहीं खुशी के इस पोस्ट पर बर्थडे गर्ल जान्हवी ने प्यारा सा कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, “आई लव यू द मोस्ट फॉरएवर।”

29वें बर्थडे पर तिरुमाला पहुंची Janhvi Kapoor

वहीं जान्हवी कपूर ने अपना बर्थडे काफी भक्तिमय तरीके से मनाया। दरअसल वे हर साल की तरह इस बार भी अपने बर्थडे पर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची और भगवान का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

यह भी देखें: Anshula Kapoor Engagement: अंशुला कपूर ने शेयर की सगाई की तस्वीरें, भाई अर्जुन ने किया तिलक, आशीर्वाद देते दिखे बोनी कपूर 

Exit mobile version