Divyanka Tripathi Pregnant

Divyanka Tripathi: शादी के 10 साल बाद माँ बनने वाली है दिव्यांका त्रिपाठी ?

Divyanka Tripathi: मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद माँ बननी वाली है ? दरअसल वे अपने पहले बच्चे…

टीवी के मशहूर कपल दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कहा जा रहा है कि दिव्यंका प्रेग्नेंट है और वे जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। वहीं उनकी फैमिली जल्द ही उनके लिए एक ग्रैंड बेबी शावर भी होस्ट करेंगी।

क्या प्रेग्नेंट है Divyanka Tripathi ?

वैसे तो अभी दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया में से किसी ने भी ऑफिशियली अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल शादी के करीब एक दशक के बाद अपने नए जीवन की शुरुवात करने वाला है।

Divyanka Tripathi pregnancy news

जल्द होगा दिव्यांका त्रिपाठी का बेबी शॉवर

दरअसल रिपोर्ट में कहा गया है कि Divyanka Tripathi प्रेग्नेंट है और वे जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं इस न्यूज़ से इनकी फैमिली में पूरा जश्न का माहौल है और सभी इनके बेबी के वेलकम की तैयारियों में जुटे है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जल्द ही दिव्यांका के लिए एक ग्रैंड बेबी शॉवर होस्ट किया जाएगा, जिसमें फैमिली मेंबर्स और इंडस्ट्री से कुछ लोग शामिल होंगे।

divyanka tripathi

Divyanka Tripathi और विवेक दहिया की लव स्टोरी

बात करें दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी कि तो इस कपल की पहली मुलाकात सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। दरअसल इस शो में दिव्यांका ने ‘डॉ इशिता’ का किरदार निभाया था, वहीं विवेक ACP अभिषेक सिंह के रोल में थे।

Divyanka Tripathi and vivek engagement

‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर ही विवेक और दिव्यांका के बीच अच्छी दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस कपल ने जनवरी 2016 में सगाई की थी। वहीं इसके छह महीने बाद यानि जुलाई 2016 में ये शादी के बंधन में बंध गए थे। ऐसे में ये कपल शादी के करीब 10 साल बाद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है।

यह भी देखें: मृणाल ठाकुर ने अपने ‘Kumkum Bhagya’ को-स्टार्स के साथ की पार्टी, लंबे समय बाद एकसाथ दिखे ये सितारे 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top