vidya balan and her husband

Vidya Balan-सिद्धार्थ कपूर से लेकर जॉन अब्राहम-प्रिया रुंचाल तक, 5 ऐसे बॉलीवुड कपल्स जिनके बच्चे नहीं है 

Vidya Balan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स है, जिनकी शादी को कंई साल हो गए लेकिन फिर भी इनके कोई बच्चे नहीं है। दरअसल इनमें से कुछ कपल्स ने चाइल्ड फ्री मैरिज का रुख करते हुए कभी भी माँ-बाप नहीं बनने का फैंसला किया, जबकि कुछ अन्य कारणों से पेरेंट्स नाह बन पाए।

Vidya Balan और सिद्धार्थ रॉय कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने 2012 में फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी रचाई थी। इस कपल की शादी को अब लगभग 14 साल हो गए है लेकिन अभी भी इनका कोई बच्चा नहीं है। दरअसल विद्या ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे माँ नहीं बनना चाहती। एक्ट्रेस ने कहा था कि वे बिना बच्चों के भी पूर्ण महसूस करती है।

vidya balan and her husband

दिलीप कुमार और सायरा बानो

हिंदी सिनेमा में ट्रैजिडी किंग के नाम से मशहूर रहे दिलीप कुमार ने 1966 में अभिनेत्री सायरा बानो से शादी रचाई थी। सायरा और दिलीप लगभग 55 साल तक साथ रहे, हालाँकि ये कभी माता-पिता नहीं बन पाए। दरअसल सायरा 1972 में प्रेग्नेंट हुई थी लेकिन कुछ जटिलताओं के कारण उनका गर्भपात हो गया था। इसके बाद इस कपल ने कभी बच्चे के लिए कोशिश नहीं और और से भगवान की मर्जी समझकर स्वीकार किया।

Dilip Kumar and Saira Banu

रेखा

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने मार्च 1990 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाई थी। हालाँकि ये शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और शादी के लगभग 7 महीने बाद यानि अक्टूबर 1990 में एक्ट्रेस के पति का निधन हो गया था। इसके बाद रेखा ने किसी से शादी नहीं रचाई और न ही कोई बच्चा गोद लिया।

Actress Rekha

तब्बू

दृश्यम, अंधाधुन और हैदर जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस तब्बू अब 54 साल की हो चुकी है। हालाँकि इन्होने कभी शादी नहीं की और न ही कोई बच्चा अडॉप्ट किया। दरअसल तब्बू ने शादी और बच्चों की बजाय अपने काम और करियर को प्राथमिकता दी।

Tabu Marriage and kids

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने 2014 में एक इन्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल से शादी की थी। इस कपल की शादी को अब 12 साल से ज्यादा का समय हो गए है। हालाँकि ये कपल कभी भी पेरेंट्स नहीं बना। दरअसल जॉन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- ‘आपको तभी बच्चे पैदा करने चाहिए जब आप एक जिम्मेदार पेरेंट बनने के लिए तैयार हो।’

John Abraham have no kids

यह भी देखें: कार्तिक-कृतिका से लेकर सारा-इब्राहिम तक, ये है बॉलीवुड की 5 सबसे प्यारी भाई-बहन की जोड़ियां 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top